{"_id":"660771b1472f36a365096fa9","slug":"doctor-who-ran-the-car-over-the-bitch-apologized-will-now-get-her-treated-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कुतिया पर कार चढ़ाने वाले डॉक्टर ने मांगी माफी, अब कराएंगे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कुतिया पर कार चढ़ाने वाले डॉक्टर ने मांगी माफी, अब कराएंगे उपचार
Sat, 30 Mar 2024 07:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:28 AM IST
सार
कार चढ़ाकर कुतिया को घायल करने वाले डॉक्टर को अपनी गलती का एहसास हो गया है। डॉक्टर ने माफी मांगी है। इसके साथ ही वे घायल कुतिया का उपचार भी कराएंगे।
विज्ञापन
कुतिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर स्थित रश्मि नगर में एक कुतिया पर कार चढ़ाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने काॅलोनी में पहुंचकर जांच की। इसके बाद कार मालिक का पता किया। कार एक डॉक्टर की थी। इस पर उन्हें थाना कमला नगर बुलाया गया। जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी, वह भी आए। डाॅक्टर ने माफी मांगी। पुलिस के सामने लिखकर दिया कि वह घायल कुतिया का उपचार कराएंगे। इस पर पुलिस से शिकायत नहीं की गई।
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि काॅलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शुक्रवार को पुलिस काॅलोनी में पहुंची। पुलिस ने बताया कि डाॅक्टर की कार से हादसा हुआ था। उन्होंने अपनी गलती मानी है। उन्होंने बताया कि वह कुतिया को देख नहीं पाए थे। अब वो कुतिया का उपचार कराएंगे।
विज्ञापन
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि काॅलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। शुक्रवार को पुलिस काॅलोनी में पहुंची। पुलिस ने बताया कि डाॅक्टर की कार से हादसा हुआ था। उन्होंने अपनी गलती मानी है। उन्होंने बताया कि वह कुतिया को देख नहीं पाए थे। अब वो कुतिया का उपचार कराएंगे।
विज्ञापन