फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor threaten to his wife in england victim father complaint in ssp agra

इंग्लैंड में धमकी, आगरा में शिकायत: चिकित्सक दंपती का विवाद पहुंचा पुलिस के पास, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Thu, 21 Jul 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 10:34 PM IST
सार

आगरा के नामी मनोचिकित्सक यूसी गर्ग के बेटे पर ससुरालियों ने बेटी को तलाक देने और धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
doctor threaten to his wife in england victim father complaint in ssp agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इंग्लैंड में रह रहे आगरा के मनोचिकित्सक डॉ. यूसी गर्ग के बेटे और बहू के बीच की रार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस तक पहुंच गई। आरोप है कि चिकित्सक के बेटे डॉ. कबीर गर्ग ने पत्नी शीना को इंग्लैंड में ही तलाक का नोटिस दिया है। साथ ही धमकाया भी। उधर, डॉ. यूसी गर्ग ने आरोप निराधार बताए हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


गजानन नगर निवासी डॉ. आरके गोयल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि बेटी डॉ. शीना गोयल की शादी 23 नवंबर 2016 को मनोचिकित्सक डॉ. यूसी गर्ग के बेटे डॉ. कबीर गर्ग से की थी। विवाह समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल में हुआ। डॉ. कबीर वर्ष 2018 में शीना के साथ इंग्लैंड चले गए। मगर, वहां उनके व्यवहार में परिवर्तन आ गया।

विज्ञापन

डॉ. गोयल ने लगाए ये आरोप

आरोप है कि वह शीना को प्रताड़ित करने लगे। शीना को जनवरी 2019 में अकेले वापस आगरा भेज दिया। बेटी ने पिता को पति के व्यवहार के बारे में बताया। इस पर डॉ. कबीर के पिता से  मिले। मगर, उन्होंने उल्टा शीना पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। परिवार के लोगों ने समाज के लोगों के साथ पंचायत की। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉ. आरके गोयल ने कोर्ट में दो वाद भी दर्ज कराए। यह विचाराधीन हैं। जून 2021 में स्त्रीधन मांगने पर डॉ. कबीर ने अपने अधिवक्ता से जवाब दिलवाया। कहा कि उन्हें तलाक नहीं चाहिए। शीना अभी इंग्लैंड में ही हैं। वह भाई के घर पर रह रही हैं। 

एक जून को दिया तलाक का नोटिस

आरोप है कि एक जून को डॉ. कबीर ने शीना को तलाक का नोटिस दिया। धमकाया कि तुम आपसी सहमति से तलाक के लिए तैयार हो जाओ, नहीं तो आगरा में तुम्हारे माता-पिता के साथ कुछ भी हो सकता है। पिता का कहना है कि उन पर भी तलाक के लिए दबाव बनाया गया है।

उधर, डॉ. यूसी गर्ग का कहना है कि परिवार पर लगाए आरोप निराधार हैं। बहू बेटे के साथ रहना नहीं चाहती है। साढ़े तीन साल से इंग्लैंड में ही बेटे से अलग रह रही है। वहां के कानून के मुताबिक, तलाक का मुकदमा चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह सब उसी तलाक के केस में प्रतिरोध और धन ऐंठने के लिए किया गया है। पूर्व में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन बहू ओर उनके परिजन नहीं पहुंचे। उधर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के आदेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed