{"_id":"5daeaa248ebc3e014e281847","slug":"doctor-second-wife-lock-house-after-husband-death-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं पर डॉक्टर की सौतेली पत्नी ने डाल दिया कोठी पर ताला, मनाते रहे रिश्तेदार, जानिए क्या हुआ आखिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं पर डॉक्टर की सौतेली पत्नी ने डाल दिया कोठी पर ताला, मनाते रहे रिश्तेदार, जानिए क्या हुआ आखिर
Tue, 22 Oct 2019 12:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीपर्वत क्षेत्र के एक चिकित्सक की तेरहवीं पर उनकी दूसरी पत्नी ने कोठी पर ताला डालकर सौतेले बेटे को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। चिकित्सक के बेटे ने पुलिस बुला ली। काफी देर तक समझाने के बाद ही ताला खुलवाया गया। इसके बाद ही चिकित्सक के बेटे को घर में प्रवेश दिलाया जा सका। इस मामले में थाना में एक तहरीर भी दी गई है।
हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले एक चिकित्सक की पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। इस पर उन्होंने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। सभी चिकित्सक और विवाहित हैं। बेटा सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं है।
उनका बेटा पत्नी के साथ हरीपर्वत क्षेत्र स्थित कोठी में रहते हैं। घर के जिस हिस्से में वह रह रहे थे, उसमें कम जगह होने की वजह से निर्माण कार्य शुरू कराया। इस कारण वह पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहने चले गए। इसी बीच 13 दिन पहले पिता की तबीयत खराब हो गई। इससे उनकी मृत्यु हो गई। इस कारण बेटा फिर से मकान में रहने आ गया।

सोमवार को घर में तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। बेटा कुछ देर के लिए बाहर गया तो सौतेली मां ने कोठी पर ताला लगा दिया। बेटे के आने पर ताला नहीं खोला। रिश्तेदारों के कहने पर भी वह नहीं मानीं। बेटे ने पुलिस को सूचना दे दी।
थाना हरीपर्वत प्रभारी निरीक्षक महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने दिवंगत चिकित्सक की पत्नी को समझाकर ताला खुलवाया। इसके बाद ही बेटे को प्रवेश दिलाया जा सका। निरीक्षक ने बताया कि दिवंगत चिकित्सक की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इस कारण उन्होंने दूसरी शादी की थी।