फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Mukesh Goyal elected president in IMA elections in Agra

आगरा में संपन्न हुआ आईएमए का चुनाव: डॉ. मुकेश गोयल अध्यक्ष, डॉ. पंकज नगायच बने सचिव

Sun, 27 Mar 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 10:34 PM IST
सार

आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। इसमें डॉ. मुकेश गोयल अध्यक्ष और डॉ. पंकज नगायच सचिव चुने गए हैं। बाकी के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Doctor Mukesh Goyal elected president in IMA elections in Agra
डॉ. मुकेश गोयल (बायें), डॉ. पंकज नगायच (दायें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोहामंडी अग्रसेन भवन में हुए चुनाव में आईएमए के चुनाव में 1500 मतदाता थे, जिसमें से 908 ने मतदान किया। इनमें से अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश गोयल ने डॉ. अनूप दीक्षित को 96 मतों से हराया। डॉ. मुकेश को 498 और डॉ. अनूप को 402 मत मिले। 

विज्ञापन


सचिव पद के लिए डॉ. पंकज नगायच को 615 और डॉ. रविंद्र भदौरिया को 297 मत मिले। डॉ. पंकज 318 मत से जीत हासिल की। चुनाव की वीडियोग्राफी हुई। संचालन समिति में अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. अशोक शिरोमणि, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी रहे। 
विज्ञापन


डॉ. संदीप अग्रवाल कार्यशाला के चलते शहर से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि डॉ. गोयल 2023-24 में पद संभालेंगे, 2022-23 में निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कार्यकाल रहेगा। चुनाव में डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. पूजा नगायच आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुकेश गोयल, अध्यक्ष आईएमए आगरा 

  • उम्र: 60 साल
  • विशेषज्ञ: हड्डी रोग
  • एमबीबीएस: 1986 बैच
  • एमएस: 1989 
  • कॉलेज: एसएन मेडिकल 
  • संकल्प: डॉक्टरों को संगठित कर आईएमए का विस्तार करना। गरीब मरीजों को सस्ता इलाज, मरीज और डॉक्टरों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाना। 

डॉ. पंकज नगायच, सचिव आईएमए आगरा

  • उम्र: 42 साल 
  • विशेषज्ञ: रेडियोलॉजिस्ट
  • एमबीबीएस: 1995
  • कॉलेज: एसएन मेडिकल 
  • संकल्प: डॉक्टरों के हितों के लिए कार्य करेंगे। कुपोषण, मातृत्व के दौरान शिशु मौत रोकने को कार्य और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाना।

ये चुने गए निर्विरोध

  • उपाध्यक्ष: डॉ. अरविंद यादव, डॉ. मनोज शर्मा।
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. अरुण जैन।
  • संयुक्त सचिव: डॉ. सचिन धाकरे, डॉ. सचिन मल्होत्रा।
  • सांस्कृतिक सचिव: डॉ. नीतू चौधरी।
  • सांइटिफिक सचिव: डॉ. योगेश सिंघल।
  • संपादक: डॉ. शोभित प्रकाश सक्सेना।
  • चेयरमैन आईएमए-एएमएस: डॉ. अनुभव गोयल।
  • सचिव आईएमए-एएमएस: डॉ जितेंद्र चौधरी।
  • कोषाध्यक्ष आईएमए-एएमएस: डॉ. अंकुर बंसल।
  • फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर: डॉ. संतोष कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed