{"_id":"5c18e936bdec2256cb723c37","slug":"doctor-committed-suicide-after-six-days-of-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी का रंग छूटने से पहले डॉक्टर पति ने छोड़ा साथ, शादी के सात दिन बाद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी का रंग छूटने से पहले डॉक्टर पति ने छोड़ा साथ, शादी के सात दिन बाद की आत्महत्या
Tue, 18 Dec 2018 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
शादी के दौरान की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शादी के छह दिन बाद डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर को उनका शव कमरे में लटका मिला। नई नवेली दुल्हन जब कमरे में गई तो पति को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। परिजन भी सन्न रह गए।
घटना से हर कोई हैरान रह गया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डॉक्टर की शादी का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था, उससे पहले परिवार में मातम पसर गया।
शहर के मारूति एस्टेट स्थित राधिका विहार में रहने वाले नवलकांत पुत्र छत्रपाल सिंह ने पिछले साल ही एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। उनकी जॉब लग गई थी। संविदा पर दहतौरा पीएचसी पर तैनात थे।

झूला झुला, पिता के पैर छुए और दे दी जान
शादी से पहले की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आत्महत्या से कुछ देर पहले नवलकांत घर के पास में ही स्थित पार्क में झूला झूल रहे थे। पिता के पैर छूकर दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गए। वहां पत्नी ज्योति से कहा कि तुम्हें मां ने बुलाया गया। ज्योति के जाते ही फंदा लगाया और उस पर लटक गए। परिजन उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया।
कुछ दिन पहले ही नवलकांत ने पीजी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उनकी शादी जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट महेश बघेल की बेटी ज्योति से हुई थी। महेश ट्रांस यमुना कालोनी फेज -2 में रहते हैं।
राधिका विहार के लोगों का कहना है कि वे डॉक्टर नवलकांत के सुसाइड से सन्न है। नवलकांत कह रहे थे कि वह शादी से बेहद खुश हैं, फिर ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारण का कुछ पता नहीं चला है।