फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Bhimrao Ambedkar University Degree and mark sheets will be distributed from Monday

Agra University: वर्ष 2015 से 2021 तक की करीब 50 हजार डिग्री और अंकतालिकाएं का आज से वितरण

Mon, 27 Jun 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन डिग्री और अंकतालिकाएं वितरण के लिए तीसरी बार अभियान चला रहा है। एक जुलाई तक वितरण होगा। 

विज्ञापन
Doctor Bhimrao Ambedkar University Degree and mark sheets will be distributed from Monday
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन वर्ष 2015 से 2021 की डिग्रियां और अंकतालिकाएं बांटने के लिए एक बार फिर से अभियान चला रहा है। विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर से 27 जून से एक जुलाई तक इनका वितरण होगा। पहले भी दो बार ऐसा अभियान चलाया जा चुका है।

विज्ञापन

 
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि वर्ष 2015 से 2021 तक की डिग्री और अंकतालिकाओं का वितरण कॉलेजों के माध्यम से कराया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़े। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को डिग्रियां व अंकतालिकाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र-छात्राओं को भी ये निशुल्क दी जाएंगी। रुपये लेने की शिकायत पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

पूर्व में कॉलेज वाले नहीं आए थे लेने 

वर्ष 2015 से 2021 तक की करीब 50 हजार डिग्रियां व अंकतालिकाएं अभी विश्वविद्यालय में रखी हैं। पूर्व में चलाए गए अभियान में इसे कॉलेज वाले ले नहीं गए। उन्होंने बताया कि कॉलेजों को अपने कोड व कार्यक्रम के अनुसार अधिकृत प्रतिनिधि डिग्री और अंकतालिकाएं लेने के लिए भेजना है। कॉलेज जिस शिक्षक या कर्मचारी को भेजेगा उसके पास प्राधिकार पत्र, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र, संलग्न घोषणा पत्र होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री व अंकतालिकाओं के वितरण का कार्यक्रम 

तारीख   कॉलेज कोड
27 जून  01 से 250
28 जून  251 से 500
29 जून 501 से 700
30 जून  701 से 950
01 जुलाई 951 से बाकी सभी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed