फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not lax on any level in L-2 ward

एल-2 वार्ड में किसी स्तर पर ढिलाई न करें

Wed, 02 Jun 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Do not lax on any level in L-2 ward
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को पुराने महिला चिकित्सालय में बने एल-2 वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा एल-2 वार्ड में किसी भी स्तर पर ढिलाई न करें। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध रहें और सभी उपकरण चालू रहें। सभी कमरों, शौचालयों की नियमित रूप से सफाई कराएं। मेडिकल वेस्ट का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पीयूआईसी कक्षों की सफाई कराकर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करें। उपलब्ध वेंटिलेटर क्रियाशील रहने चाहिए। एल-2 वार्ड के लिए जरूरी उपकरण को प्राथमिकता पर खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि एल-2 वार्ड में तीन शिफ्ट में 12 सफाईकर्मी तैनात हैं। फिर भी कुछ मरीजों द्वारा शौचालय, बाथरूम, यूरिनल की सफाई की शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन

सभी सफाई कर्मी अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर नियमित रूप से सफाई करें। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी करते समय सतर्कता बरतें। वार्ड को समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराएं। कोविड आईसीयू में भी सभी व्यवस्थाएं रहें। भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर डीएम ने कहा कि परेशानी होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी को बताएं। तत्काल सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित स्वस्थ होने के बाद सात दिन एकांतवास में रहें और परिवार के सदस्यों के सीधे संपर्क में आने से बचे। सीएमओ एके पांडेय, सीएमएस अरविंद गर्ग, तहसीलदार कुरावली कमल कुमार सिंह, एसीएमओ राजीव राय, नोडल अधिकारी आरके सिंह, डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed