{"_id":"66934bc099ca528cd0088286","slug":"do-not-display-weapons-in-muharram-processions-police-issued-these-instructions-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुहर्रम के जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन नहीं करें, पुलिस ने जारी किए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुहर्रम के जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन नहीं करें, पुलिस ने जारी किए ये निर्देश
Sun, 14 Jul 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:23 AM IST
सार
मुहर्रम को लेकर पुलिस लाइन में बैठक हुई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी सिटी ने निर्देश दिए कि जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन नहीं करें। साथ ही कर्बला में व्यवस्थाएं करने को नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में मुहर्रम की सातवीं तारीख यानी रविवार से ताजियेदारी के साथ जुलूस और जियारत शुरू हो जाएगी। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी और डीसीपी सिटी सूरज राय ने बैठक करके मुहर्रम के जुलूसों को पूर्व निर्धारित मार्गों से गुजारने, जुलूसों में किसी तरह के हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही कर्बला में व्यवस्थाएं करने को नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए।
ऐतिहासिक फूलों के ताजिए को लेकर चौधरी सरफराज खान ने बताया कि नई बस्ती पाय चौकी के इमामबाड़े पर मुहर्रम की सातवीं तारीख को फूलों का ताजिया रखा जाएगा। 14 से 16 जुलाई तक जायरीन आएंगे। इस दौरान रात में पुलिसबल की तैनाती की जानी चाहिए। लोगों ने दसवीं तारीख को जुलूस निकाले जाने वाले दिन मार्ग पर शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की। डीसीपी सिटी ने कहा कि 17 जुलाई को ताजिये के जुलूसों में किसी तरह के शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। शिया समुदाय के लोगों ने शाहगंज से निकाले जाने वाले मातमी जुलूसों की बाबत जानकारी दी।