{"_id":"61995d9c26db5a356214bf8d","slug":"do-exercise-for-15-minutes-take-care-of-food-agra-news-agr515333764","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट जरूर करें व्यायाम, खानपान कर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट जरूर करें व्यायाम, खानपान कर रखें ध्यान
विज्ञापन
आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी कराई गई। ‘रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना-समय की मांग: संभावना एवं चुनौतियां’ विषय पर मंडल के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के चयनित विद्यार्थियों ने विचार प्रस्तुत किया। इसमें आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र कक्षा नौ के छात्र दिव्यांशु शर्मा विजेता रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से 15 मिनट व्यायाम करने और स्वस्थ खानपान का ध्यान रखने का सुझाव दिया।
मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना व अन्य बीमारियों से बचने के लिए मानसिक रोग प्रतिरोधक क्षमता महत्वपूर्ण है। मानसिक रूप से मजबूत लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद भी ठीक हो गए। जबकि शारीरिक स्वरूप से स्वस्थ होने के बाद मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से तमाम लोग कोरोना से जंग हार गए। प्रतियोगिता का निर्देशन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार मिश्र ने किया। संयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह का रहा।
निर्णायकों की भूमिका में डीईआई के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार, आगरा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरांग मिश्रा और जनता इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीएस श्रीवास्तव रहे। संचालन विश्वंभर दयाल पाराशर ने किया।
विज्ञापन
मथुरा के किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा गजाला, फिरोजाबाद के सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की छात्रा अलफिया मोअज्जम और मैनपुरी के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद नदीम प्रतिभागी रहे। इनको सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में विजेता दिव्यांशु शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।