{"_id":"6290cc14d1e411670b2307de","slug":"dna-test-of-murderer-s-dead-body-which-was-brutally-murdered-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Murder Case: डीएनए टेस्ट से खुलेगा बड़ा राज, मरने वाला आखिर कौन? लखनऊ फोरेंसिक करेगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Murder Case: डीएनए टेस्ट से खुलेगा बड़ा राज, मरने वाला आखिर कौन? लखनऊ फोरेंसिक करेगी जांच
Fri, 27 May 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 06:33 PM IST
सार
मथुरा में कोतवाली सुरीर के कस्बा मांट में युवक की लाश मिली थी। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद वीभत्स तरीके से उसके शरीर को चोट पहुंचाई गई है। आंखें निकाल ली गईं और तेजाब से जलाया भी गया है।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सुरीर के मांट ब्रांच गंग नहर में बेरहमी से हत्या करके फेंके गए हत्यारोपी लक्ष्मण (30) पुत्र राधाकृष्ण निवासी बाद के शव के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। इसका मिलान परिजनों से किया जाएगा। सुरीर पुलिस दो दिन में परिजनों के सैंपल लेकर इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजेगी।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में लक्ष्मण फरारी काट रहा था। 21 मई को वह अचानक पलवल से लापता हो गया। परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई। इसलिए तलाश की गई, पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मांट ब्रांच गंग नहर के गांव डडीसरा के पास उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पहचान मिटाने के लिए आंखें निकाली गईं और तेजाब से जलाया भी गया था। बेरहमी से हुई हत्या पर हर कोई चकित रह गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उसकी रंजिश गांव बाद में ही चल रही थी। उसी के चलते बेरहमी से हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने पहचान लक्ष्मण के रूप में कर ली है। फिर भी पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव से डीएनए के लिए सैंपल जरूर एकत्रित कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि लक्ष्मण का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल ले लिया गया है। इसका मिलान परिजनों से कराया जाएगा। दो दिन के अंदर परिजनों का सैंपल लेने के बाद जांच को लखनऊ फोरेंसिक लैब को भेजा जाएगा।
विज्ञापन