{"_id":"5ecf3936a4c8924bbc7b7a5a","slug":"dm-says-market-will-open-from-1st-june-in-agra-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः एक जून से आगरा शहर में खुलेंगे बाजार, लागू होगा ये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः एक जून से आगरा शहर में खुलेंगे बाजार, लागू होगा ये नियम
Fri, 29 May 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 May 2020 12:19 AM IST
सार
शहर में एक जून से सभी बाजार खुलेंगे, इनका समय सुबह दस से शाम पांच बजे होगा
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक जून से सभी बाजार खुलेंगे। इनका समय सुबह दस से शाम पांच बजे होगा। हर बाजार की 50 फीसदी दुकानें ही रोज खुलेंगी, क्योंकि सम-विषम नीति लागू होगी। एक दिन एक तरफ की दुकानें खुलेंगी, दूसरे दिन दूसरी तरफ की। सम में कौन सी दुकानें रहेंगी और विषम में कौन सी, इसका फैसला बाजार कमेटी करेंगी।
बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने सर्किट हाउस में एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, नगरायुक्त अरुण प्रकाश, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जून से शहर में सभी बाजारों के साथपरिवहन सेवाएं शुरू की जाएंगी। सार्वजनिक अवकाश के दिन बाजार बंद नहीं रहेंगे। शहर के सभी बाजारों में अब साप्ताहिक बंदी सोमवार की होगी। शाम सात से सुबह सात बजे तक घरों से न निकलने की पाबंदी को जारी रखा जाएगा।
आगराः कोरोना संक्रमण से दो और मौतें, पांच नए संक्रमित, 770 हुए ठीक
विज्ञापन
मास्क, सामाजिक दूरी अनिवार्य
डीएम ने बताया कि बाजार में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना व दुकानों में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा।

सुबह-शाम दो दो घंटे खुलेंगे पार्क
डीएम ने बताया कि पार्कों के लिए अभी सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक समय तय किया है। हालांकि बाद में दिन में भी शहर में सभी पार्क खुले रखे जा सकते हैं।
ई-रिक्शा, ऑटो व सिटी बस चलेंगी
परिवहन के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बसें भी चलेंगी। सिटी बस में तीन की सीट पर दो सवारी बैठेंगी वह भी दोनों कोनों पर। ऑटो-रिक्शा, टैक्सी में ड्राइवर के अलावा दो सवारी बैठ सकेंगी मोटरसाइकिल पर महिला सवारी को भी हेलमेट लगाना पड़ेगा।

सैलून खुलेंगे, अपना तौलिया लेकर जाना होगा
सैलून को भी अनुमति दी जाएगी। लोगों को यहां जाने के लिए अपना तौलिया लेकर जाना होगा। मास्क अनिवार्य होगा।
देहात से दूध आएगा, मिठाई की दुकानें खुलेंगी
मिठाई की दुकानें खुलेंगी। दूधियों को शहर में दूध लाने की अनुमति होगी। दूध, फल, सब्जी की विक्रेता शहर में बिना पास आ और जा सकेंगे।
कारखाने, निर्माण इकाईयां शुरू होंगी।
शहर में कारखाने और निर्माण इकाइयां शुरू की जाएंगी। आवश्यक कार्यों में पास की जरूरत नहीं होगी।
खिलाड़ियों को राहत .. स्टेडियम खुलेंगे खिलाड़ियों, कोच व अन्य लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। स्टेडियम में मास्क अनिवार्य होगा।
शराब की दुकानें खुलेंगी
मॉडल शॉप भी खोली जाएंगी। इनमें बैठने की छूट नहीं होगी। देहात में शराब की दुकानें पहले ही खुल चुकी हैं।

थाना स्तर पर बनेगी कमेटी
प्रत्येक थाना स्तर पर कमेटी बनेंगी। इसमें एक जीएसटी ऑफिसर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, संबंधित थाना प्रभारी व स्थनीय बाजार के व्यापारी शामिल होंगे। वह बाजार के संबंध में सभी निर्णय लेंगे।
दफ्तर खुलेंगे, बीमार कर्मचारी नहीं आएंगे
शहर में सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे। डीएम ने कहा अगर कोई बीमार है तो वह कार्यालय नहीं आएगा। दफ्तरों में कहीं भी सेंट्रल एसी नहीं चलेगा। सभी को मास्क पहनना होगा। सभी कार्यालय हर दिन सैनिटाइज होंगे।
होटल, स्मारक, स्कूल पर पाबंदी जारी
1. ताजमहल सहित सभी पुरातत्व स्मारक बंद ही रहेंगे।
2. शहर में होटल और गेस्ट हाउस को भी नहीं खोला जाएगा।
3. स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर को भी खोलने की अनुमति नहीं।
4. सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स नहीं खोले जाएंगे।
5. सार्वजनिक स्वीमिंग पूल, सभी प्रकार के जिम व फिटनेस सेंटर बंद रहेंगे।
अमर उजाला के पाठक भी दे सकते हैं सुझाव
शहर में लॉकडाउन खोले जाने और संक्रमण से बचाव के लिए अमर उजाला के पाठक भी अपने सुझाव दे सकते हैं। आप इन्हें
agr-cityreporter@agr.amarujala.com पर मेल कर सकते हैं या 7617566170 पर व्हाट्स एप कर सकते हैं। अपना नाम और पता अवश्य लिखें। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पाठकों के सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।