फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dm Orders Investigation Against Raja Munshi Singh Girls Inter College

आगरा: राजा मुंशी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज संचालक के खिलाफ जांच के आदेश, बिना मान्यता इंटर के छात्राओं को पढ़ाने का आरोप

Wed, 01 Sep 2021 12:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Sep 2021 12:06 PM IST
सार

अभिभावकों का आरोप है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण ही नहीं कराया गया था। छात्राओं ने दो वर्ष पढ़ाई की, अब परिणाम के समय पता चला कि उनका पंजीकरण ही नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
Dm Orders Investigation Against Raja Munshi Singh Girls Inter College
आगरा: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा मुंशी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर चुंगी में मंगलवार को छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। यहां पढ़ने वाली इंटर की करीब 25 छात्राओं का परिणाम नहीं आया है। सभी छात्राएं विज्ञान वर्ग की हैं। विद्यालय के पास इंटर में विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं है। दूसरे विद्यालय से पंजीकरण कराकर छात्राओं को परीक्षा दिलवाई जाती थी। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण ही नहीं कराया गया था। छात्राओं ने दो वर्ष पढ़ाई की, अब परिणाम के समय पता चला कि उनका पंजीकरण ही नहीं हुआ था। बुधवार को जिलाधिकारी ने कॉलेज संचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर कॉलेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बता दें कि अभिभावक वीरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि उनकी बेटी विद्यालय में कक्षा छह से पढ़ रही थी। हाईस्कूल में उसने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उन्हें पता नहीं था कि विद्यालय के पास इंटर विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं है। इसी विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश करा दिया गया। दो वर्ष पढ़ाया गया। फीस ली गई और परीक्षाएं कराई गई। परिणाम न आने पर विद्यालय में संपर्क किया गया था तो प्रबंधन की ओर से तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं। बेटी का दो वर्ष बर्बाद कर दिया गया। 

विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत की गई। छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ही इंटर पास कराने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन पर छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की मांग की गई है। गुंजन ठाकुर, कामिनी, माधुरी, मीना, विधि, मोनिका, मोहिनी, नेहा, निशा, प्रिया उपाध्याय आदि छात्राओं की ओर से शिकायत की गई है।  

क्लर्क ने विद्यालय व विद्यार्थियों को धोखा दिया
विद्यालय के पास इंटर विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं है। विद्यालय की लिपिक की ओर से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का पंजीकरण कक्षा 11 में किसी दूसरे स्कूल में कराया जाता था। सत्र 2019-20 में लिपिक ने विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं कराया। अब विद्यार्थियों का परिणाम रुकने पर हकीकत सामने आई है। लिपिक के खिलाफ एफआईआर कराया जाएगा। - ऋषि कंसाना, प्रबंधक  

जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी 
अभी मेरे पास शिकायत पहुंची नहीं है। यदि विद्यालय में विद्यार्थियों को बिना मान्यता के पढ़ाया गया है, तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
आगरा: पेट्रोल पंप के सफाई कर्मचारी ने रची थी 11 लाख रुपये लूट की साजिश, छह बदमाश गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed