{"_id":"5d388f568ebc3e6cb9089577","slug":"dm-officers-absant-agra-news-agr397695640","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत परखने निकले डीएम तो कार्यालयों से गायब मिले 40 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत परखने निकले डीएम तो कार्यालयों से गायब मिले 40 अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के सरकारी कार्यालयों में चल रही कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए बुधवार को अफसरों ने दौड़ लगाई। डीएम समेत तमाम अधिकारियों ने सुबह 10 बजे अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण कर्मचारियों की हाजिरी की पड़ताल की। इस दौरान तमाम कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिन्हें डीएम से समय से आने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए हैं।
डीएम सुखलाल भारती ने मंडी समिति स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सचिन कुमार एलटी, ऋषिराय एमओआईसी गायब थे। विकास भवन के कृषि रक्षाधिकारी कार्यालय में अनंत प्रताप सिंह प्रधान लिपिक, रुखसाना खातून चतुर्थ श्रेणी, कृषि अधिकारी एमपी सिंह, विनय जीप चालक, आरईएस कार्यालय में रामप्रसाद लिपिक, अमान प्रसाद चालक, डीपीआरओ कार्यालय में अनार सिंह प्रधान सहायक, गीता शर्मा चतुर्थ श्रेणी, डीडीओ कार्यालय में अशोक कुमार प्रशासनिक अधिकारी, सुमन पत्रवाहक, कमलेश जैन, सोनी मिश्रा वरिष्ठ सहायक, पंकज दीक्षित वरिष्ठ सहायक, एईएमआई मनोज अग्रवाल दो दिन से नदारद थे। इसके साथ ही भंवरपाल उर्दू अनुवादक, अरविंद अमीन, मनोज कुमार अमीन, श्रम विभाग कार्यालय के धीरज कुमार चतुर्थ श्रेणी, मोहम्मद अजीम कंप्यूटर आपरेटर अनुपस्थित मिले। ट्रांजिट हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सीडीओ मदन वर्मा जिला पंचायत, समाज कल्याण, सेवायोजन कार्यालयों का निरीक्षण किया, इस दौरान एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
जिला अस्पताल से गायब मिले डाक्टर
एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को चेतावनी देते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक ने लगा दी आगे की हाजिरी
एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पंकज कुमार जैन कनिष्ठ लिपिक उपस्थिति रजिस्टर में 25 जुलाई के अग्रिम हस्ताक्षर किए थे। पृथ्वीराज लेखाकार, अनिल शर्मा, विकास नदारद मिले। साथ ही जमात अली हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे। डीआईओएस कार्यालय में विनीत पांडेय, राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में कुलदीप सिंह जूनियर क्लर्क, मोहम्मद अफसर चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित पाए गए।
बुधवार को अलग अलग विभागों को निरीक्षण किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति चेक की गई। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी व अधिकारी गायब मिले। उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। दोबारा ऐसा पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुखलाल भारती, जिलाधिकारी, एटा