फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm meeting, gives guideline

शहर को साफ-सथुरा बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित, डीएम ने की घोषणा

Fri, 27 Dec 2019 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
dm meeting, gives guideline
26एमएनपी-42-कलक्ट्रेट पर बैठक लेते डीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वच्छ मैनपुरी, सुंदर मैनपुरी के लिए सकारात्मक प्रयास करें। आम आदमी से संवाद, संपर्क कर समस्याओं को निस्तारित करें। सकारात्मक प्रयास करने में सहयोग करने वालों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को निकाय अध्यक्षों, एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था के प्रबंध करें। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। निर्माणकार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें। अधिशासी अधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण करें। शहरी क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था करें।
विज्ञापन


सफाई के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीनें ठीक रहें। किसी भी सफाईकर्मी को समस्या न हो। रिपेयर करने योग्य लाइट रिपेयर कराएं व बदलवाएं। अनुमोदन लेकर ही लाइटें बदलीं जाएं। शनिवार को नगर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो संरक्षण केंद्रों को स्वावलंबी बनाया जाए। गोवंशों के संरक्षण को निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पीओ डूडा पात्रों को ही योजना का लाभ दें। स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, शौचालय चालू हालत में रहें। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बी राम, मुख्य चिकित्साधिकारी एके पांडेय, नगर पालिका अध्यक्षा मनोरमा देवी, एसडीएम सदर रजनीकांत मौजूद रहे।

नागरिकता संशोधन कानून को देखते हुए भाईचारा बनाए रखें। गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखें। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलेगा। सोशल मीडिया, बाहर से आने वाले लोंगो पर नजर रखी जा रही है।


एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को ठीक प्रकार से समझ लें। इसमें मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बी राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नरायन राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed