फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm issued notice

नगर पंचायत की दुकानों पर आवास बनाने पर नोटिस

Wed, 20 Jan 2021 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
dm issued notice
भोगांव। नगर पंचायत के घंटाघर स्थित बाजार में नगर पंचायत की दुकानों के ऊपर आवास बनाने वाले दो दुकानदारों को अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। एक अन्य दुकानदार को निर्माण कार्य बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की दुकानों के ऊपर आवास बनाने की शिकायत मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से की गई थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को अधिशासी अधिकारी आरके सिंह ने नगर पचंायत के बाजार में दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि नगर पचांयत की दुकानें उन्हें आवंटित की गई थीं। दुकान के ऊपर किस अधिकारी के आदेश से उन्होंने आवास बना लिए हैैं।
विज्ञापन

ईओ ने दुकानदार शिवाजी राठौर व बसारत हुसैन से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने को कहा है। एक अन्य दुकानदार अभिषेक गुप्ता को ईओ ने नगर पंचायत की दुकान को तोड़कर नई दुकान बनाए जाने के निर्माण कार्य को अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया है। नगर के लोगों का कहना है कि कई अन्य दुकानदारों ने भी नगर पंचायत की दुकानों पर निजी स्थाई कब्जा कर लिया गया है। इस ओर पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed