फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm inspection district hospital

साहब... बुखार-खांसी तक की दवा नहीं

Sat, 09 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 09 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
dm inspection district hospital
जिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे डीएम मरीजाें की समस्या से रूबरू हुए। मरीजों ने उन्हें घेरकर तमाम समस्याएं बताईं। एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लग रहे तो किसी ने बुखार-खांसी तक की दवा न मिलने की शिकायत की। ये सुनकर डीएम भड़क गए और सीएमएस को सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर के करीब 12 बजे डीएम पंकज कुमार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। ओपीडी के हर कक्ष में जाकर हाल देखा। दवा वितरण केंद्र पर पहुंचे तो मरीजों ने उन्हें दवाएं न मिलने की शिकायत की। आगरा कैंट के रामबाबू, रवि और ताजगंज की रेशमा ने बाहर से मंगवाने वाली दवाओं की पर्ची भी दिखाई। एंटी रैबीज वैक्सीन कक्ष में भीड़ लगी थी। यहां रामबाग की शकीला ने डीएम से वैक्सीन न लगने की बात कही।
विज्ञापन

ऐसी ही शिकायत ताजगंज की चंचल और फतेहाबाद के रवि की रहीं। ऐसी ढेर सारी समस्याएं सुन डीएम का माथा ठनक गया और उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। यह देख मरीजों को वैक्सीन लगने लगी। सीएमएस डा.प्रमोद गुप्ता ने बताया कि एंटी रैबीज वैक्सीन गुरुवार को खत्म हो गई थी, दो महीने पहले ही इसका आर्डर दे दिया गया था। शुक्रवार की दोपहर सप्लाई मिली है। खांसी-बुखार के सीरप नहीं है, दवा पर्याप्त मात्रा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed