फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM inaugurated ATM health machine in Barhan PHC in Agra

Agra: डीएम ने किया एटीएम स्वास्थ्य मशीन का शुभारंभ, 22 तरह की निशुल्क जांच, विशेषज्ञ से मिलेगा इलाज

Tue, 15 Nov 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 12:12 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि इस मशीन से मधुमेह, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, लंबाई, बॉडी मास इंडेक्शन, तापमान, धड़कन, आंखों की रोशनी, ऑक्सीजन का स्तर समेत 22 तरह की जांच हो सकेंगे।

विज्ञापन
DM inaugurated ATM health machine in Barhan PHC in Agra
एटीएम स्वास्थ्य मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन में एटीएम स्वास्थ्य मशीन का डीएम नवनीत चहल ने सोमवार को शुभारंभ किया। इस मशीन से रक्त संबंधी बीमारी समेत 22 तरह की जांच की सुविधा है। विशेषज्ञ से मौके पर ही मर्ज का इलाज भी मिलेगा। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस मशीन से मधुमेह, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, लंबाई, बॉडी मास इंडेक्शन, तापमान, धड़कन, आंखों की रोशनी, ऑक्सीजन का स्तर समेत 22 तरह की जांच हो सकेंगे। इंटरनेट की सुविधा से जांच रिपोर्ट भी मौके पर मिलेगी। रिपोर्ट देख स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से इलाज करा सकेंगे, जरूरत पर विशेषज्ञ से फोन पर बात कर भी उपचार मिलेगा। 

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री की पत्नी ने कराई जांच 

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि रक्त समेत अन्य जांच के लिए मरीजों को सीएचसी, जिला अस्पताल और एसएन जाना पड़ता था। लोगों की समस्या देख विधायक निधि से चार लाख रुपये से एटीएम स्वास्थ्य मशीन की शुरूआत करवाई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने जांच करवाकर इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की गंदगी और डॉक्टरों की कमी की शिकायत

ग्रामीणों ने विधायक और सीएमओ से स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली की शिकायत की। कहा कि यहां गंदगी है और बिजली कटौती रहती है। महिला चिकित्सक नहीं है, इससे प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को दिक्कत आती है। डॉक्टर भी कम हैं। इस पर विधायक और सीएमओ ने जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed