फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM held meeting with Muslim religious leaders In Firozabad said not to offer namaz on streets

साफ और सीधा निर्देश: सड़क पर नहीं अदा होगी ईद की नजाम, न कोई नई परंपरा भी करें शुरू; व्यवस्था चाक चौबंद

Mon, 08 Apr 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

डीएम एसएसपी ने ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम, बिजली विभाग के अफसरों को चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
DM held meeting with Muslim religious leaders In Firozabad said not to offer namaz on streets
नमाज करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से ईदगाह व गांधी पार्क मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। साफ कहा कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं करें। उन्होंने ईद के मौके पर बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू रखने के साथ साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम रमेश रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ थाना उत्तर प्रांगण में बैठक की। डीएम रमेश रंजन ने ईद उल फित्र की धर्मगुरूओें को मुबारकबाद देते हुए कहा जिस प्रकार विगत वर्षों में आपसी भाईचारे से त्योहार को मनाते आ रहे हैं। उसी प्रकार से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने का काम करें।

विज्ञापन

सभी धर्मों के त्योहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों का प्रचार नहीं करें। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी सड़कों पर नमाज अदा नहीं करें।त्योहारों को पारम्परिक ढंग से मनाएंं। किसी नई परंपरा का आरंभ न किया जाए।
 

उन्होने नगर निगम,पालिका एवं पंचायत के ईओ से कहा कि त्यौहारों पर बिजली,पानी की आपूर्ति सुचारू करने के साथ साफ सफाई दुरुस्त रखने के आदेश दिए। नमाजियों के जाने वाले मार्गों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद व धर्मगुरुओं के साथ ईदगाह, इस्लामियां ग्राउंड, गांधीपार्क मैदान का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन

यहां जो खामी दिखाई दी उसे सुधारने के नगर आयुक्त एवं उनकी टीम को निर्देश दिए। नमाज के दौरान आवारा पशु न आने पाए इसके लिए सुबह से टीमें तैनात की जाए। मुस्लिम समाज की मांग पर अपर नगर आयुक्त ने नगला बरी चौराहा से नैनी ग्लास व बश्शन हॉस्पीटल तक सर्विस रोड पर खुले मैन होल ढंकवाने के साथ गड्ढों को भरवाने के आदेश दिए। 
 

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि पुलिस मुस्तैद रहेगी। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह,एक्सईएन उदयवीर सिंह,एसडीएम व अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार,एसपी सिटी सर्वेश मिश्र,व सीओ सिटी हिमांशु गौरव, हिकमत उल्ला खां, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना आमीन अख्तर,मौलाना तनवीर उल कादरी, मुफ्ती हुजैफा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed