फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM and SSP inspected the preparations for the elections in etah

एटा: मतदेय स्थलों पर होगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी, डीएम ने कहा- निर्भीक होकर करें मतदान

Sat, 22 Jan 2022 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 07:42 PM IST
सार

डीएम, एसएसपी ने गांव पहरैया, गढ़िया जगन्नाथ एवं ढटिंगरा में भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि मतदान को हर हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
DM and SSP inspected the preparations for the elections in etah
डीएम और एसएसपी ने किया गांवों का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने शनिवार को अलीगंज क्षेत्र के गांवों में लोगों से संवाद किया। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी, निर्भीक होकर सभी लोग मतदान करें। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर शराब के ठिकानों वाले इलाकों पर निगरानी की गई।

विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने गांव पहरैया, गढ़िया जगन्नाथ एवं ढटिंगरा में भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि मतदान को हर हाल में निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पोलिंग बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी को भी लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने बूथ पर मौजूद बीट सिपाही, हल्का इंचार्ज को सख्त हिदायत दी कि क्षेत्र में भ्रमण कर सघनता से अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। मतदाताओं को धमकाने अथवा प्रलोभन देने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं। इस अवसर पर एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा की गाड़ियों से उतरवाए झंडे
जैथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस और भाजपा की गाड़ियों से झंडे उतरवाए। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर पार्टी का झंडा और हूटर लगा था और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। जो उतरवा दिए। 

एक भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी पर झंडा लगाकर जा रहा था, झंडा उतरवाया गया। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 20 वाहनों के चालान काट 40 हजार का जुर्माना किया गया। नौ गाड़ियों से काली फिल्में उतारी गईं।

कोतवाली देहात पुलिस ने गांव बदरिया, नगला मदी, नगला मांची, समदपुरा के जंगल और झाड़ियों आदि स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से इलाकों की बारीकी से निगरानी की। ये ऐसे गांव हैं जहां कच्ची शराब कारोबार चलता रहता है। 

चुनाव को लेकर पुलिस तैयार
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयार है। विभिन्न थाना क्षेत्रों के उन गांवों पर विशेष नजर है जो पहले से अवैध कारोबार में संलिप्त हैं या अतिसंवेदनशील, अतिविशिष्ट संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। 

ऐसे सभी गांवों में किसी भी स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। 

फोर्स ने किया पैदल मार्च
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सर्किलों के थाना क्षेत्रों के पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च किया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में  कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए चुनाव कराने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed