फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM and CDO did not reach angry farmers demand to organize Kisan Diwas at district headquarters

Agra News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम और सीडीओ, नाराज अन्नदाताओं ने की ये मांग

Mon, 22 Aug 2022 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 04:14 PM IST
सार

किसान नेताओं ने जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित करने की मांग की। वहीं किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों से अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
DM and CDO did not reach angry farmers demand to organize Kisan Diwas at district headquarters
किसान दिवस में समस्याएं सुनते जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी में कृषि विज्ञान केंद्र  पर सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नहीं आने पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की। किसान नेताओं ने जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित करने की मांग की। वहीं किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों से अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। ज्यादातर शिकायतें विद्युत विभाग की आईं।

विज्ञापन


विकास खंड बरौली अहीर के गांव समौकर निवासी किसान कल्लू यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मां भूदेवी के नाम से मत्स्य पालन करने के लिए तालाब बनवाया था। पूरा कार्य तैयार हो गया, लेकिन सुविधा शुल्क नहीं देने के कारण मिट्टी में रेती बताकर मत्स्य विभाग ने काम को रूकवा दिया। वहीं एत्मादपुर के गांव शेखपुरा निवासी किसान लाखन सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2005 में उस पर बिजली चोरी का मुकदमा लिखा गया था और 20,880 रुपये बकाया होने का नोटिस दिया था। वर्ष 2009 में उसने पूरा बकाया जमा कर दिया, लेकिन दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद उसे आज तक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। 
विज्ञापन


वहीं गांव कुरगवां निवासी उदयवीर सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि किसानों को दस घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। पुराने तार खंम्बों पर लटके हुए हैं। नर्सरी में पानी शाम को लगता है, लेकिन शाम को बिजली नहीं मिलती है। क्षेत्र में बहुत ज्यादा विद्युत की कटौती हो रही है। वहीं डीएपी को लेकर भी किसान चिंतित है। वहीं गांव हिरनेर निवासी लक्ष्मीनारायण ने केसीसी व गांव गुतिला निवासी मुकेश पाठक ने नलकूप का ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने किसानों की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मौके पर एआर कॉपरेटिव रविन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग,  एडीओ सिचांई विभाग पंकज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसान दिवस को बनाया मजाक

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा है कि अधिकारियों ने किसान दिवस को मजाक बना दिया है। शासन का आदेश है कि किसान दिवस में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का होना अनिवार्य है। इसके बाद भी डीएम और सीडीओ में से एक भी अधिकारी किसान दिवस में भाग लेने नहीं पहुंचा है। किसान नेता सोमवीर यादव ने भी इसका विरोध किया है। किसान नेताओं ने  जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed