{"_id":"61545bc08ebc3e4716080259","slug":"dled-exam-paper-on-mobile-today-firozabad-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में डीएलएड परीक्षा बनी मजाक: फिर आया मोबाइल पर प्रश्नपत्र, ऑटो में बैठकर प्रश्नपत्र हल करते दिखे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में डीएलएड परीक्षा बनी मजाक: फिर आया मोबाइल पर प्रश्नपत्र, ऑटो में बैठकर प्रश्नपत्र हल करते दिखे छात्र
Wed, 29 Sep 2021 05:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:57 PM IST
सार
बुधवार को परीक्षार्थी नकल की पर्चियां बना रहे थे इसी दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने फोटो क्लिक करना शुरू किया तो केंद्रों के बाहर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: डीएलएड परीक्षा से पहले प्रश्न हल करते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। प्रतिदिन परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों के मोबाइल पर आ रहा है लेकिन डायट प्रशासन ने अभी तक जांच तक शुरू नहीं कराई है। बुधवार को भी परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही मोबाइल पर प्रश्नपत्र आ गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी नकल की पर्चियां बनाते नजर आए। लोगों ने फोटो क्लिक करना शुरू किए तो केंद्रों के बाहर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
जनपद में डीएलएड की परीक्षा मखौल बन गई है। प्रत्येक प्रश्नपत्र लीक हो रहा है। बुधवार को भी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पूर्व ही प्रश्नपत्र मोबाइल पर आ गया। मोबाइल पर प्रश्नपत्र आने के बाद डीएवी इंटर कॉलेज के बाहर छात्राएं ऑटो में बैठकर झुंड बनाकर प्रश्नपत्र हल करने में जुटी नजर आईं तो पीडी जैन इंटर कॉलेज के बाहर भी यही नजारा था। छात्राएं अपने सूट पर उत्तर लिखतीं नजर आई तो नकल की पर्चियां भी बनाई गई। हाथ पर भी उत्तर लिखे थे। हालांकि ऐसे छात्रों को शिक्षकों ने चेकिंग के दौरान गेट पर ही रोक लिया। बता दें कि डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में इस बार प्रत्येक प्रश्नपत्र लीक हुआ है। इस बार डीएलएड अनुत्तीर्ण परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो चुका है। हालांकि डायट प्रशासन ने अभी तक प्रभावित कदम नहीं उठाया है। डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने बताया कि पेपर दूसरे जनपद से आ रहा है। हम खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
जींस पर उत्तर लिख लाया परीक्षार्थी, बदलवाई जींस
डीएवी इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी जींस पर उत्तर लिखकर लाया। एक शिक्षक की निगाह चेकिंग के दौरान परीक्षार्थी की जींस पर पड़ी तो परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर कर दिया और जींस बदलकर आने को कहा। एक परीक्षार्थी की जेब में आठ पर्चियां गेट पर निकलीं।
विज्ञापन
समय निकलने के बाद भी दिया प्रवेश
परीक्षार्थियों के पास आधा घंटा पहले पेपर आ रहा है। इसे मोबाइल में देखकर परीक्षार्थी उत्तर पर्चियों पर लिखते हैं। परीक्षार्थियों को समय से 15 मिनट पूर्व आने के निर्देश हैं लेकिन परीक्षार्थी कॉलेजों में प्रवेश का समय निकलने के बाद भी आते रहे। डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: बेटी की मौत के साथ टूट गए परिवार के सपने, एक साल बाद भी पेश नहीं की बालों की डीएनए रिपोर्ट