फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali Turns Tragic: Two Killed in Collision Between Two Bikes and Auto in Achhnera"

दिवाली पर आई मौत: अछनेरा मार्ग पर तीन वाहनों में भीषण टक्कर, महिला सहित दो की चली गई जान; तीसरा गंभीर

Tue, 21 Oct 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 09:54 AM IST
सार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में दो बाइक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Diwali Turns Tragic: Two Killed in Collision Between Two Bikes and Auto in Achhnera"
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-अछनेरा मार्ग पर नगला लालदास के पास रायभा क्षेत्र में ये हादसा हुआ। दिवाली के दिन 12:30 बजे दो बाइकों (स्कूटर और मोटरसाइकिल) और एक तेज रफ्तार ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सारी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


 मृतकों की पहचान अछनेरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र भोला राम (बाइक सवार) और बोदला निवासी रघुवीरी पत्नी लाल सिंह (स्कूटी सवार महिला) के रूप में हुई है। हादसे में लाल सिंह (रघुवीरी के पति) घायल बताए जा रहे हैं, जिनका प्राइवेट अस्पताल मे चल रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, नगला लालदास के पास तेज रफ्तार में चल रहे तीन वाहन एक ऑटो, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रघुवीरी की मौत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाते समय रास्ते में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक फरार, पुलिस जुटी जांच में
घटना के बाद ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर यह जांच की जा रही है कि दुर्घटना किस वाहन की लापरवाही से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed