{"_id":"68f400d6cc83f25d980c8665","slug":"diwali-a-team-of-experts-will-be-deployed-24-hours-in-the-burn-unit-agra-news-c-25-1-mbd1042-896592-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : बर्न यूनिट में 24 घंटे तैनात रहेगी विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : बर्न यूनिट में 24 घंटे तैनात रहेगी विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन
आगरा। दिवाली पर पटाखे जलाने से होने वाले हादसों की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन और दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। एसएन में इमरजेंसी के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष टीम भी बनाई है। 20 बेड भी बढ़ाए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर जलने की घटना होने पर इमरजेंसी और बर्न यूनिट में जरूरत पर 20 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था है। नेत्र रोग, ईएनटी, फिजिशियन, त्वचा रोग, वक्ष एवं क्षय रोग और प्लास्टिक सर्जन की टीम बनाई है। ये टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। बर्न वार्ड में अतिरिक्त बेड की भी व्यवस्था है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन और दवाओं का अतिरिक्त भंडार किया है। सीएचसी पर 5-5 बेड का अस्थायी बर्न वार्ड भी बनाया है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं भी जारी रहेंगी। हादसे होने पर 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन कर सकते हैं।