फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali 2022 child bursting crackers then parents should take necessary precautions

Diwali 2022: बच्चे चलाएं पटाखे तो इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, फायर सर्विस के नंबर भी कर लें नोट

Sun, 23 Oct 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:22 PM IST
सार

दिवाली को लेकर डीजी फायर सर्विस ने वीडियो जारी कर लोगों को सलाह दी है कि बच्चों के पटाखे चलाने के दौरान बड़े भी मौजूद रहें। दीया, मोमबत्ती, अगरबत्ती और धूपबत्ती को सुरक्षित स्थान पर लगाएं।  
 

विज्ञापन
diwali 2022 child bursting crackers then parents should take necessary precautions
पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर जरा सी लापरवाही से बड़ी घटना हो जाती हैं। सबसे ज्यादा आग की घटनाएं शार्ट सर्किट से होती हैं। बच्चों के पटाखे चलाने के दौरान बड़े भी मौजूद रहें। आग लगने पर अग्निशमन विभाग को कॉल करें। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस अविनाश चंद्र ने त्योहार पर लोगों को आग से बचाव के बारे में बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि दिवाली पर आतिशबाजी की दुकान लगाने के बाद अस्थायी तौर पर बिजली की लाइन डाली जाती है। घरों में भी झालर लगाने के लिए कई बार लोग पुराने तारों का इस्तेमाल करते हैं। इन तारों में करंट और शार्ट सर्किट से आग लग जाती है। तारों के नीचे कपड़े और पटाखे नहीं रखें। राकेट चलाने, अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर छोड़ने से भी घटनाएं होती हैं। इनके प्रयोग में सावधानी बरतें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि दिवाली पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह का हादसा होने पर कर्मचारी तत्काल पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

आग लगने के कारण और बचाव के उपाय

- लक्ष्मी पूजन के स्थान से ज्वलनशील पदार्थ और कपड़े दूर रखें। 
- दीया, मोमबत्ती, अगरबत्ती और धूपबत्ती को सुरक्षित स्थान पर लगाएं।  
- बिजली की झालर से बिजली के बोर्ड पर अतिरिक्त भार न दें। शार्ट सर्किट होने से विशेष रूप से सतर्क रहें। 
- बाजार से लाए पटाखों को घर के वयस्क व्यक्ति के नियंत्रण में सुरक्षित स्थान पर रखें। 
- आग लगने पर निर्धारित पलायन मार्ग का प्रयोग करें। पलायन मार्ग पर अतिक्रमण न करें। 
- पटाखे चलाते समय मोटे और चुस्त कपड़े पहनें। ढीले और लहरदार सिंथेटिक कपड़े को न पहनें। 
- झुग्गी-झोपड़ी, आरा मशीन, भूसे के ढेर आदि की दिन-रात टोली बनाकर बारी-बारी से निगरानी रखें। 
- अपने घर में पटाखे चलाते समय दुर्घटना से तुरंत निपटने के लिए दो बाल्टी पानी और फायर एक्सटिंग्यूशर रखें। 
- पटाखों से कपड़ों में आग लगनें पर बुझाने के लिए पानी का प्रयोग करें। जमीन पर लेट कर लुढ़कें। जलने पर चिकित्सक की सलाह लें। 
- कहीं भी आग लगने पर जोर से चिल्लाएं, जिससे मदद के लिए लोग आ सकें। 
- फायर सर्विस के एफएस ईदगाह - 9454418449, संजय पैलेस - 9454418451, बरहन - 9454418455 शास्त्रीपुरम - 9454418459, बाह- 9454418453, खेरागढ़- 7839861600 पर सूचना दें। 112 नंबर मिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed