{"_id":"66642455a25c2948690698db","slug":"divyanshi-gautam-won-under-19-state-level-badminton-competition-who-belong-to-agra-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता: आगरा की दिव्यांशी गौतम ने मारी बाजी, नोएडा की रिद्धिमा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता: आगरा की दिव्यांशी गौतम ने मारी बाजी, नोएडा की रिद्धिमा को हराया
Sat, 08 Jun 2024 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
आगरा की दिव्यांशी गौतम ने अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाजी मारी। दिव्यांशी ने नोएडा की रिद्धिमा को हराकर यह प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन
पदक के साथ दिव्यांशी गौतम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अंडर-19 राज्यस्तरीय बैडमिंटन की एकल और युगल प्रतियोगिता में दिव्यांशी गौतम ने जीत हासिल की। दिव्यांशी आगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने नोएडा की रिद्धिमा के साथ मैच खेलकर प्रतियोगिता में उन्हें हराया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 4 से 7 जून तक चले बैडमिंटन टूर्नामेंट में आगरा की दिव्यांशी गौतम, अर्पित कुमार, कुहू गौतम, अनिरुद्ध सिंह एवं पलक यादव ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले। कोच अनुभव सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में दिव्यांशी गौतम ने एकल और युगल में अपनी जोड़ीदार रिद्धिमा सिंह (नोएडा) के साथ फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सबसे पहले गाजियाबाद की रम्या राज सिंह के साथ मैच हुआ। इसे जीतने के बाद दिव्यांशी गौतम ने मुजफ्फरनगर की तनिशा को एकल में 30-11, प्री क्वार्टर फाइनल में नोएडा की दीया धवन को 30-16, क्वार्टर फाइनल में मैनपुरी की काजल मिश्रा को 21-05 व 21-12, सेमीफाइनल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज को 21-12 व 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला मेरठ की काजल पवार के साथ हुआ, 17-21, 22-20 व 21-19 से हराकर मैच जीता। इसके अलावा युगल में दिव्यांशी और रिद्धिमा सिंह (नोएडा) की जोड़ी ने अलीगढ़ की रमा एवं सुजाता की जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
दिव्यांशी की जीत पर जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीमा लवानियां, सचिव राहुल पालीवाल, संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, संयुक्त सचिव नंदी रावत, नीरज गौतम, दिनकर खानुज, सुमित कपूर ने बधाई दी है।