{"_id":"6320b49c49fc5d1de200cd85","slug":"divyang-teacher-suspended-video-of-fight-between-two-teachers-was-done-live-on-facebook-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिव्यांग शिक्षिका निलंबित, दो शिक्षिकाओं में हुए झगड़े का वीडियो किया था फेसबुक पर लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिव्यांग शिक्षिका निलंबित, दो शिक्षिकाओं में हुए झगड़े का वीडियो किया था फेसबुक पर लाइव
Tue, 13 Sep 2022 10:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:19 PM IST
सार
जगदीशपुरा स्थित स्कूल में तैनात दो शिक्षिकाओं में झगड़ा हो गया था, जिसका वीडियो आरोपी शिक्षिका ने फेसबुक पर लाइव किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात दो शिक्षिकाओं में हुए झगड़े का वीडियो फेसबुक लाइव करने पर मंगलवार को दिव्यांग शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। झगड़े के बाद दोनों शिक्षिकाओं को सीडीओ ने कार्यालय बुलाया था। वहां भी दिव्यांग शिक्षका ने सीडीओ से बातचीत को फेसबुक लाइव कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका अलका पालीवाल और प्रधानाचार्या कीर्ति दुबे के बीच नौंकझौंक हो गई। जिसके बाद दोनों शिक्षिकाओं के बीच में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दिव्यांग सहायक अध्यापिका अलका पालीवाल ने झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया। जिसके बाद सीडीओ ने बुलाया तो सीडीओ से भी कार्यालय में नौकझौंक हो गई। इस बातचीत का भी सहायक अध्यापिका ने वीडियो बना लिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
सीडीओ ए मनिकन्डन ने बताया कि शिक्षिका के विरुद्ध में पूर्व में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। स्कूल में दिनभर फेसबुक इस्तेमाल करती थीं। स्कूल की सभी गतिविधियों को फेसबुक पर लाइव करती थी। यह कर्मचारी आचारण नियमावली के विरुद्ध है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। आरोपित शिक्षिका के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। शिक्षिका ने सीडीओ पर अभ्रदता के आरोप लगाए थे। साथ ही प्रधानाचार्या पर मिड डे मील में घोटाले के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
कीर्ति दुबे का कहना कि आरोपित शिक्षिका फेसबुक के कारण बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल ने पकड़ा।