फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divyang man sitting outside SSP office to surrender in murder case firozabad

Firozabad: मैं हत्या का आरोपी हूं... मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए, एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा दिव्यांग

Mon, 22 Aug 2022 09:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 09:52 PM IST
सार

जब पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं किया तो हत्या के मामले में आरोपी दिव्यांग युवक खुद आत्म समर्पण करने पहुंच गया। उसने पोस्टर पर लिखा कि वह 302 का आरोपी है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Divyang man sitting outside SSP office to surrender in murder case firozabad
दिव्यांग युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर सोमवार को एक दिव्यांग युवक अपनी गिरफ्तारी देने के लिए धरने पर बैठ गया। युवक दोनों पैरों से दिव्यांग है। हत्या के मुकदमे में नामजद आरोपी है। एसएसपी कार्यालय के बाहर पोस्टर दिखाकर वह अपनी गिरफ्तारी की मांग करने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की कमर के नीचे का हिस्सा ही काम नहीं कर रहा। वह चल भी नहीं सकता। इस कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। हत्या के जिस मुकदमे में आरोपी नामजद है, उस मुकदमे की चार्जशीट न्यायालय में पेश हो चुकी है।

विज्ञापन


थाना मटसेना के नरगापुर की ठार निवासी सर्वेश यादव पक्ष से गांव के ही संदीप पक्ष का 16 मई 2021 को झगड़ा हो गया था। मारपीट, पथराव व फायरिंग की घटना में सर्वेश यादव पक्ष की सुशीला देवी के साथ अन्य लोग घायल हुए। उपचार के दौरान सुशीला देवी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा 

मटसेना थाना पुलिस ने सर्वेश यादव की तहरीर पर संदीप, कुलदीप उर्फ दिलीप, प्रमोद उर्फ पम्मी, वीकेश, सिपाहीराम, वीटू उर्फ विजय, अवधेश, सीटू उर्फ संतोष, रामप्रवेश उर्फ अनिरुध, सोनू और दिव्यांग सुग्रीव के खिलाफ मारपीट, पथराव जान से मारने की नियत से फायरिंग और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर लेकर धरने पर बैठी आरोपी 

पुलिस ने ठार नरगापुर निवासी सुग्रीम को बीमारी के चलते गिरफ्तार नहीं किया। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर आरोपी सोमवार को अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा और एसएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी और उसके परिजनों से बातचीत की। 

पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार करने की बात कहकर धरना समाप्त कराया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि हत्या के मुकदमे में सुग्रीव नामजद है। उसकी कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से काम नहीं कर रहा। वह चल भी नहीं सकता है। इस स्थिति में उसको गिरफ्तार नहीं किया। जांच कराने के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मटसेना पुलिस इस मुकदमे में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed