कासगंज। महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मोहनपुर में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब हिंदू मुस्लिम को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी। सपा गठबंधन की इस बार सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर आ रहे हैं। उन्होंने समाजबंधुओं से सपा के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आवाह्न किया।
महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा ही हिंदू मुस्लिम को बांटने की रही हैं। जबकि कई भाजपा नेताओं के रिश्तेदार मुस्लिम परिवारों से हैं। अब इस तरह की राजनीति को जनता समझ चुकी है। महानदल और सपा का गठबंधन प्रदेश में जीतेगा और सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कारोना काल में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई। जनता की परेशानियों से इन्हें कोई लेना देना नहीं हैं। कोरोना काल में कुंभ का मेला लगा, शराब की दुकाने खुली तो कोरोना नहीं हुआ। बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए, क्यों वह यह चाहते है पिछड़े व दलित समाज के बच्चे न पढ़ें। यदि यह पढ़ेंगे तो सवाल करेंगे। सभा में मुनेंद्र शाक्य, दिनेश शाक्य, ग्रीश, कमलेश, बनवीर, हृदेश, हरिश्चंद्र मौर्य, अशोक, प्रेमसिंह, सुरेंद्र मौजूद रहे।