फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversion: 15 minute way, taking 45 minutes

शाहगंज ब्लॉकः दो दिन और बढ़ा जाम

Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion: 15 minute way, taking 45 minutes
आगरा। सदर तहसील-शाहगंज रोड स्थित रेल अंडरब्रिज पर गर्डर बदलने का काम छह दिसंबर तक पूरा हो पाएगा। डायवर्जन के कारण 15 मिनट का रास्ता 45 मिनट में तय हो पा रहा है। शुक्रवार को रुई की मंडी, सोरो कटरा, पंचकुइयां चौराहों पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील मार्ग के ब्लॉक होने के कारण इस रास्ते से जाने वाले वाहनों को पंचकुइयां और कोठी मीना बाजार मैदान होकर गुजारा जा रहा है। डायवर्जन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी रुई की मंडी, सोरों कटरा रोड, पंचकुइयां पर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक वाहन रेंगते रहे। सोरों कटरा के नरेश यादव ने बताया कि उन्हें रुई की मंडी तक पहुंचने में 45 मिनट लग गए। उनका कहना है कि शाहगंज के संकरे रास्तों पर इस डायवर्जन से जाम लग रहा है। पुलिस भी नहीं लगी है। शाहगंज के अली कैसर ने बताया कि दवा लेने के लिए अर्जुन नगर तक पहुंचने में उन्हें एक घंटा लग गया। सभी रास्तों पर जाम लगा हुआ मिला। उधर, पुलिस लाइन रोड, तहसील के आसपास के इलाके के लोग भी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। छात्रा प्रकृति ने बताया कि उसे अब शाहगंज के स्कूल में घूमकर जाना पड़ रहा है। आगरा रेल मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गर्डर बदलने के लिए चार दिसंबर तक का ब्लॉक लिया था, चूंकि काम दो दिन देरी से शुरू हुआ, इसलिए ब्लॉक छह दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed