{"_id":"61aa5a9b2f00f05ed01bc6b6","slug":"district-will-get-13300-mt-urea-in-five-days-mainpuri-news-agr5166115115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में जिले को मिलेगी 13300 एमटी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में जिले को मिलेगी 13300 एमटी यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूरिया के लिए किसानों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जिला प्रशासन की मांग पर शासन ने लगातार पांच दिनों के लिए यूरिया की रैक प्लान की है। शुक्रवार से रैक आना शुरू भी हो गई। अब जल्द ही दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।
आलू और गेहूं की फसल में यूरिया की जरूरत पड़ने लगी है। इसके लिए किसान जब उर्वरक की दुकानों पहुंच रहे हैं तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल पा रही है। लेकिन अब किसानों को यूरिया के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी। जिला प्रशासन की मांग पर शासन ने तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक पांच दिनों में 13 हजार तीन सौ मीट्रिक टन यूरिया की रैक प्लान की है। लगातार पांच दिनों तक रेल के माध्यम से यूरिया की रैक पहुंचेगी।
चार दिसंबर से ये यूरिया दुकानों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके चलते किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसी के तहत शुक्रवार को पहले दिन यारा कंपनी की यूरिया रैक मैनपुरी पहुंची। इसमें 1200 मीट्रिक टन यूरिया पहुंची। जिसमें से मैनपुरी को आठ सौ मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया। बाकी चार सौ मीट्रिक टन यूरिया दूसरे जिलों को आवंटित कर दी गई। लगातार सात दिसंबर तक यूरिया की रैक आने का सिलसिला जारी रहेगा।