फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District tops in disposal of online certificates

Agra News: ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के निस्तारण में जिला अव्वल

Fri, 01 Dec 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
District tops in disposal of online certificates
कासगंज। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों का ई-डिस्ट्रिक के माध्यम से निस्तारण करने में जनपद प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए लगातार इसी तरह काम करने हेतु प्रेरित किया है।जिलाधिकारी सुधा वर्मा व अपर जिलाधिकारी डाॅ. वैभव शर्मा ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। जिसके माध्यम से जनसामान्य को अपने विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। जनसामान्य के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के समय से जारी करने के लिए शासन में विभिन्न स्तर से लगातार निगरानी और समीक्षा की जाती है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि जिले में नवंबर माह में कुल 11327 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 11044 आवेदनों को निस्तारित किया जा चुका है। शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए हैं जो अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में 97.50 फीसदी निस्तारण के साथ जिला प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे लगातार इसी तरह काम करते हुए जिले को अग्रणी बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed