{"_id":"6ae119f4da040f28c80a4cb3","slug":"district-skaters-deliver-an-outstanding-performance-winning-28-medals-agra-news-c-25-agr1034-1197850-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के स्केटर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीते 28 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के स्केटर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीते 28 पदक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
आगरा। नोएडा में 21 से 25 अक्तूबर तक 12वीं उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप खेली गई। आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 पदक अपने नाम किए। टीम ने नौ स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक जीता है।
आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता में संभव शर्मा ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। भागीरथ प्रताप ने एक स्वर्ण और दो रजत, जबकि अभय बघेल ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। अयांश दुआ ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, रिदांश ठाकुर व कनिका ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीता। आकाश चाहर ने एक रजत और एक कांस्य, शिवम चाहर ने एक रजत, अंजलि कपूर ने तीन कांस्य, सुखमना ने एक रजत और एक कांस्य, हितांश व एहान खान ने एक-एक रजत व अमन और शरगुन भटनागर ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य संरक्षक अधिवक्ता रवि कुमार चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष सजल बंसल, मनोज कुमार शर्मा, वीरपाल सिंह, कोच मनोज भदौरिया, मनीष, नीतेश नोहरवार, अजय कुमार, नवजोत रंधावा, डॉ. आशीष, तुषार गहलोत, पारस शर्मा, गोपाल कुलश्रेष्ठ, केशव बघेल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।