फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat will do development work with Rs 49 crore in agra up news

खुशखबर: जिला पंचायत 49 करोड़ रुपये से करेगी विकास के काम, बदलेगी इन सड़कों  की सूरत

Tue, 11 Apr 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:15 AM IST
सार

जिला पंचायत 18 करोड़ से गलियां, पांच करोड़ से ओपन जिम पार्क को विकसित करेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों पर पांच करोड़ और मिनी स्टेडियम के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। 
 

विज्ञापन
District Panchayat will do development work with Rs 49 crore in agra up news
जिला पंचायत कार्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला पंचायत इस साल 49.77 करोड़ रुपये से क्षेत्र में आरसीसी खड़ंजा, सड़क, पानी, गोशाला, बच्चों के लिए पार्क, रेस्ट हाउस और शौचालयों का निर्माण कराएगी। शहरी क्षेत्र में नगर निगम ने जिस तरह पार्कों में ओपन जिम लगवाए, वैसे ही जिला पंचायत गांव में पार्कों का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन


बालूगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर सोमवार को बजट पर हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. मंजू भदौरिया ने सबसे ज्यादा गलियों को आरसीसी से पक्का करने और बच्चों के पार्क व खेलकूद के लिए मिनी स्टेडियम पर खर्च को मंजूरी दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि विकसित गांव के मंत्र को ध्यान में रखकर अंत्योदय, गांव, किसान, गरीब महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया गया है। साल 2023-24 के लिए 49.77 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंडन, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर
 

ये होंगे विकास कार्य

- 18 करोड़ रुपये से गांव की गलियां आरसीसी निर्मित होंगी, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगे।

- 4 करोड़ रुपये से बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर, खेरागढ़ में मिनी स्टेडियम बनेंगे।
- 5 करोड़ रुपये से सार्वजनिक शौचालयों, सीवर लाइन, नाली का निर्माण कार्य होंगे।

- प्रधानमंत्री संपर्क योजना, पीडब्ल्यूडी से छूटी सड़कों के लिए 4 करोड़ रुपये।
- तहसील स्तर पर गोशालाओं के निर्माण, रखरखाव के लिए 50 लाख रुपये।

- पुराने जलाशय गहरे और नए जलाशयों के निर्माण, सुंदरीकरण पर 2 करोड़ रुपये।
- 30 मी. x 30 मी. खेल मैदान और बच्चों के पार्क में ओपन जिम पर 5 करोड़ रुपये।

- 5 करोड़ रुपये से जगनेर, शमसाबाद, खंदौली, खेरागढ़, पिनाहट में रेस्ट एरिया बनेंगे।
- ग्राम प्रकाश योजना में सोलर लाइट, एलईडी, छोटे मजरों के विद्युतीकरण पर 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

- बटेश्वर मेले में सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए 50 लाख रुपये।
- सरकारी स्कूलों, मान्यता प्राप्त खेल संस्थानों को खेलकूद का सामान देने को 20 लाख रुपये।

- कोरोना, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम, कंबल वितरण आदि के लिए 50 लाख रुपये खर्च हाेंगे।
- कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन के लिए बजट में 3 करोड़ रुपये का प्रावधान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed