फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat members: Maximum in ward ten, candidates lowest in thirty

जिला पंचायत सदस्य: वार्ड दस में सबसे अधिक, तीस में सबसे कम हैं प्रत्याशी

Mon, 12 Apr 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members: Maximum in ward ten, candidates lowest in thirty
मैनपुरी। चुनावी रण में प्रत्याशी जी-जान से ताल ठोंक कर रहें। मतदाताओं से वायदे करके वोटबैंक की किलेबंदी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 367 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक 18 प्रत्याशी वार्ड संख्या दस से चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी वार्ड संख्या तीस से मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वैसे तो कुल 390 नामांकन हुए थे। इनमें से छह नामांकन निरस्त हो गए। 17 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। अब 367 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड संख्या एक से दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ ही वार्ड संख्या दो से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड संख्या तीन से 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड संख्या चार और पांच से 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या छह से नौ, सात से 13, आठ और नौ से 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड संख्या दस में सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 11, 12 और 13 से तेरह-तेरह प्रत्याशी चुनाव रण में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 14 से 12, वार्ड 15 से नौ, वार्ड 16 से 13 वार्ड 17 से 13, वार्ड 18 से सात तथा वार्ड 19 से 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड बीस से 15, वार्ड 21, 22, 23 से तेरह-तेरह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 24 से 15, वार्ड 25 से 13 वार्ड 26 से नौ, वार्ड 25 से नौ, वार्ड 28 से 13, वार्ड 29 से नौ तथा वार्ड 30 से पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed