फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat member candidate lodged report of fatal attack

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने दर्ज कराई जानलेवा हमला की रिपोर्ट

Tue, 20 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member candidate lodged report of fatal attack
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव इमायदपुर में प्रधान व जिला पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह फायरिंग हो गई। सूचना पर सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ओर से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

गांव इमायदपुर निवासी सुनील कुमार भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। सोमवार को पोलिंग बूथ पर ज्ञान सिंह पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। जिसे गांव के लोगों ने ही शांत करवाया था। शाम को सुनील कुमार की ओर से ज्ञान सिंह पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने समर्थकों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। लेकिन रात को मामला दर्ज नहंी हो सका। इसके बाद मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने ज्ञान सिंह के घर के बाहर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर सीओ अमर बहादुर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद सुनील की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर ज्ञानसिंह के घर में पहले से बैठे बबलू ने फायर कर दिया। इसके साथ ही शैलेंद्र, अवधेश, हरिमोहन, भानू, रानू निवासी सिमरई ने भी फायरिंग की। उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिलाओं द्वारा भी विपक्षी पर फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से ज्ञान सिंह पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
गांव इमायतपुर में सोमवार और मंगलवार को दो पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। मंगलवार को सीओ ने निरीक्षण करने के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed