फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat: Counting of votes polled again in Ward 28

दोबारा कराई गई जिला पंचायत के वार्ड 28 के मतों की गणना

Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat: Counting of votes polled again in Ward 28
मैनपुरी। जिला पंचायत के 30 वार्डों में से वार्ड 28 की तस्वीर मंगलवार को भी साफ नहीं हो सकी। दो प्रत्याशियों द्वारा जीत का दावा किया जाने के बाद प्रशासन को दोबारा मतों की गिनती कराने का निर्णय लेना पड़ा। शाम चार बजे से ब्लॉक में मतों की गणना शुरू हुई।
विज्ञापन

जिले में सोमवार सुबह पांच बजे तक मतगणना पूरी हो गई थी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों को कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय से शाम चार बजे प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वार्ड 28 से जर्मन यादव अपनी जीत का दावा करते हुए प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे। प्रशासन ने रात दस बजे तक उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया। मंगलवार को सुबह इसी वार्ड से सदर विधायक राजकुमार यादव की पत्नी वंदना यादव के जीतने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। सुबह दस बजते ही सदर विधायक राजकुमार यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने पत्नी की जीत का दावा करते हुए प्रशासन से प्रमाण पत्र मांगा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दोबारा मतगणना कराने का आदेश दिया। शाम चार बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक में मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed