{"_id":"636382520c5c1110b408cd17","slug":"district-jail-prisoner-dies-during-treatment-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बंदी की मौत, चोरी के आरोप में जिला जेल में था निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बंदी की मौत, चोरी के आरोप में जिला जेल में था निरुद्ध
Thu, 03 Nov 2022 02:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:27 PM IST
सार
चोरी के आरोप में जेल में बंद युवक धौलपुर जिले का रहने वाला था। उसके पिता का आरोप है कि जन आधार कार्ड के मुताबिक बेटे की उम्र 16 साल है, लेकिन पुलिस ने उसे 21 साल का बनाकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला जेल के बंदी की बृहस्पतिवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। चोरी करने के आरोप में निरूद्ध बंदी मोहित राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला था। मंगलवार रात को उसकी अचानक तबीयत खराब गई थी। उसको इमरजेंसी में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक मोहित के पिता विजय राज सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह उससे मिलकर गए थे। उसके बाद बुधवार तकरीबन 12:00 बजे पुलिस ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद वह एसएन इमरजेंसी पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दुकानदार ने पकड़वाया था
पिता ने आरोप लगाया कि जगनेर स्थित परचून की दुकान से तीन सितंबर को रुपए चोरी हो गए थे। बेटा मोहित दोस्त के साथ कुछ सामान लेने दुकान पर गया था। चोरी का आरोप मोहित पर लगा दिया। इसके बाद दुकान मालिक विष्णु अपने बेटों के साथ मोहित को घर से ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि दुकानदार ने मोहित को बेरहमी से पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जन आधार कार्ड के आधार पर उसका जन्म 2006हुआ, जिसके आधार पर उसकी उम्र 16 साल होती है। फिर भी पुलिस ने उसकी उम्र 21 साल बता कर बेटे को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। उधर, जेल प्रशासन ने बताया कि बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।