फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Inspector Of Schools Found Corona Virus Positive Total 42 Covid Case At 11 April

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: डीआईओएस-मुख्य कोषाधिकारी समेत 42 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मौत

Mon, 12 Apr 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Apr 2021 12:09 AM IST
सार

  • विभव नगर में कोरोना के सात केस
  • जनपद में 81 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय

विज्ञापन
District Inspector Of Schools Found Corona Virus Positive Total 42 Covid Case At 11 April
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रविवार को डीआईओएस, कोषाधिकारी, मेडिकल छात्र समेत 42 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4461 हो गई है। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 361 हो गई है। रविवार को डीआईओएस, उनकी पत्नी, उनके बच्चों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। छिंगामल बाग पर प्रैक्टिस करने वाला एक हड्डी रोग विशेषज्ञ भी कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं संतोष नगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सांस फूलने की दिक्कत पर परिजन आगरा में लेकर आए थे, जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि वह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका है। रविवार को मुख्य कोषाधिकारी भी कोरोना संक्रमित मिले। वह कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं और उन्हें दूसरी डोज 15 अप्रैल को लगनी थी। मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाला एमबीबीएस छात्र भी कोरोना संक्रमित मिले। सिरसागंज का एक शराब व्यापारी, नगर पालिका का प्राइवेट कर्मचारी, शिकोहाबाद के प्रमुख हॉस्पिटल के मालिक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा मरीज रिहायशी इलाकों से अब निकल रहे हैं। रविवार को जिले में 42 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सिरसागंज के नौ लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक लेने गई बालिका से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

विभव नगर में कोरोना के सात केस
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण शहर की पॉश कॉलोनियों में फैल रहा है। विभव नगर में रविवार को कोरोना के सात संक्रमित मिले। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में इन इलाकों में सख्ती और जागरूकता की आवश्यकता है।

जनपद में 81 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय
जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश है। कागजों में अभी 77 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। हालांकि यहां कोई सख्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन इलाकों में कोरोना की जांच कर रही है। इन इलाकों से 14 दिन तक मरीज नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed