फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District immersed in the celebration of Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा मैनपुरी, निकाली गईं तिरंगा यात्राएं

Sat, 13 Aug 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
District immersed in the celebration of Amrit Mahotsav
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में जिला डूब गया है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। घर, प्रतिष्ठान, दुकान और वाहनों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। शनिवार को जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गईं। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और भाजपा ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

शहर के लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी से निकाली गई तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और भाजपा ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच है, जिससे पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। कहा कि दुनियां के हर झंडे पर तिरंगा भारी है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी विजय पाल सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, डॉ. सुमंत गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, उत्तम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने जिला चिकित्सालय में संचेतना सोसाइटी के रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज बैजल मौजूद रहे। सेंट मेरीज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंत्री ने निरीक्षण किया। प्रबंधक दीपकदास, प्रधानचार्य मनोरमा मौजूद रहे। श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में केंद्रीय संस्कृत विवि नई दिल्ली द्वारा यात्रा निकाली गयी। प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय, डॉॅ. कल्पना, डॉॅ. विजय कुमार शुक्ल आदि रहे।
पूर्व सैनिकों ने निकाली यात्रा
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यालय से प्रारंभ होकर महाराजा तेज सिंह चौराहा, करहल चौराहा, लोहिया पार्क से होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। शहीद सैनिकों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर नवीन कटियार, कमांडर तृप्ति दुबे, बीएन तिवारी, एनएस चौहान, सूबेदार देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कमलेंद्र सिंह चौहान, मुनीष कुमारी, हवलदार रामलड़ैते, सुजान कुमार, अंगद सिंह, राजेश मिश्रा, महेश यादव मौजूद रहे।
किशनी। कटरा समान में श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक भाजपा नेता राहुल राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। समापन में एसडीएम उप जिलाधिकारी राम नारायण वर्मा मौजूद रहे। यात्रा में तीन हजार अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संवाद
बेवर। कपिलमुनि स्नातकोत्तर महाविद्यालय करपिया में एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जेएस कौशल की उपस्थित में निबंध प्रतियोगिता हुई। कैडिट मनीष प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह विल्टन, प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार मौजूद रहे। परिषदीय स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। संवाद

घिरोर/भोगांव/ कुसमरा/ बरनाहल/ रामनगर/ अजीतगंज। कंपोजिट विद्यालय रठेरा, जागीर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अजीतगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। प्रधान अजीतगंज पिंकी ने हरी झंडी दिखाई। स्वामी रामानंद पब्लिक स्कूल अब्दुल नवीपुर बरनाहल के छात्रों ने शहीदों के स्वरूपों के साथ यात्रा निकाली। घिरोर में कंपोजिट स्कूल कल्होर, भोगांव के केएल इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक ब्रजेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। कुसमरा में क्लाइमैक्स एकेडमी और अखिल विद्यार्थी परिषद के बैनर तले 75 मीटर के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed