{"_id":"638ca4b17f0fb250e5498f21","slug":"district-control-room-numbers-released-for-mainpuri-by-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: मतदान में आए रुकावट तो यहां करें शिकायत, प्रशासन ने जारी किए नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: मतदान में आए रुकावट तो यहां करें शिकायत, प्रशासन ने जारी किए नंबर
Mon, 05 Dec 2022 07:19 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:19 AM IST
सार
मैनपुरी में मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मतदान में रुकावट होने पर कंट्रोल रूम के नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान अगर किसी भी मतदाता को मतदान में कोई समस्या आती है तो तत्काल फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा मतदेय स्थल पर ईवीएम खराब होने या फिर मतदान में गड़बड़ी होने की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो अनवरत संचालित रहेगा। यहां आने वाली शिकायतों पर तत्काल उच्चाधिकारी कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर पर भी सीधे शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
यहां दर्ज कराएं मतदान संबंधी शिकायत
- जिला कंट्रोल रूम: -05672-297650 व
- 05672-297651 और 05672-297652
- कंट्रोल रूम प्रभारी: 9454417718
- जिला निर्वाचन अधिकारी-9454417511
- पुलिस अधीक्षक-9454400295
- सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक-9454417710
- उप जिला निर्वाचन अधिकारी-9454417582