फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Distressed electrical wires broke and fell on a young man died on spot due to electric shock

मथुरा: खेत में पानी लगा रहे युवक पर मौत का झपट्टा, जर्जर विद्युत तार टूटकर ऊपर गिरे; तड़प-तड़प कर गए प्राण

Thu, 07 Mar 2024 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

खेत पर पानी लगा रहे युवक के ऊपर विद्युत के जर्जर तार टूटकर गिर गए। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों ने उचित मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Distressed electrical wires broke and fell on a young man died on spot due to electric shock
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में जर्जर विद्युत तार के टूटने से युवक चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। वहीं इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव तिलकागढ़ी निवासी वीरू (45) पुत्र वासी अपने खेतों में पानी लगाने गया था। पानी लगाते वक्त ऊपर से गुजर रही 11000 केवी का जर्जर विद्युत तार अचानक टूट गया और वीरू को अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से वीरू की मौके पर गंभीर रूप से झुलस कर  जमीन पर गिर गया। आवाज़ सुन खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक वीरू की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही भारी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप गया। सूचना विद्युत विभाग और इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक विनीत कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर के समझाने पर लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर एसडीओ नौहझील समर्थ श्रीवास्तव पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए उन्हें जमकर कोशा व जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग की। एसडीओ द्वारा पूरी मदद के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए एसडीओ समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों दिलवाई जाएगी। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed