फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disputed wall demolished by JCB in Haridarshan Nagar

हरिदर्शन नगर में लोगों ने जेसीबी से गिराई विवादित दीवार

Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disputed wall demolished by JCB in Haridarshan Nagar
मैनपुरी। शहर के बीच हरिदर्शन नगर से बैंक कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मैरिज होम के पास बनाई गई विवादित दीवार रविवार को सुबह तड़के जेसीबी की मदद से गिरा दी गई। दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने इस संबंध में अदालत में मुकदमा भी दायर किया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर टीपी गार्डन के सामने से होकर हरिदर्शन नगर से बैंक कॉलोनी की ओर मार्ग जाता है। इस मार्ग पर काफी समय पूर्व दीवार बनाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। इसके चलते स्टेशन रोड से बैंक कॉलोनी जाने वाले लोग चक्कर काटकर जाते थे। दीवार बनाए जाने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था। एक पक्ष दीवार बनाकर आम रास्ते को बंद करने का आरोप लगा रहा था वहीं टीपी गार्डन संचालक द्वारा निजी भूमि पर दीवार होने की बात कही जाती रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह तड़के कुछ लोगों ने जेसीबी से दीवार गिरा दी। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। टीपी गार्डन के मालिक टीपी यादव का कहना है कि दीवार सार्वजनिक जगह में नहीं बनी थी। दीवार को लेकर कोर्ट से स्टे भी था। शासन और प्रशासन की शह पर कुछ लोगों ने दीवार गिरा दी है। वहीं दीवार गिराए जाने से रास्ता खुल गया है। स्टेशन रोड से देवपुरा, न्यू देवपुरा, बैंक कॉलोनी में रहने वालों के लिए आने-जाने में सहूलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed