फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute With American Army Major and Photographers at taj Mahal

ताजमहल पर अमेरिकी सेना के मेजर से बदसलूकी, पर्यटन थाने में दोनों पक्षों में समझौता

Fri, 05 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute With American Army Major and Photographers at taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में गाइड और फोटोग्राफरों के आपसी विवाद का शिकार अमेरिकी सेना का एक मेजर हो गया। गुरुवार सुबह ताजमहल का दीदार करने अपनी बेटी और पत्नी के साथ आए अमेरिकी मेजर क्रिथ्रीन जीन ने अपने और गाइड के साथ फोटोग्राफरों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की। 

विज्ञापन


पर्यटन थाने में इसके खिलाफ फोटोग्राफरों ने भी शिकायत की, जिसमें पर्यटक के साथ आए गाइड असद आलम पर कमीशन के लिए विवाद करने का आरोप लगाया गया। शाम को पर्यटन पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। 
विज्ञापन


मामला गुरुवार सुबह 7.50 का है, जब पश्चिमी गेट से अमेरिकी पर्यटक क्रिथ्रीन जीन पत्नी, बेटी और गाइड असद आलम के साथ पहुंचे। फोरकोर्ट में गाइड असद आलम ने फोटो खींचने के लिए राजू राठौर को बुला लिया, जबकि नंबर आकाश और राजन का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों एएसआई लाइसेंसी फोटोग्राफरों ने आपत्ति की, लेकिन गाइड असद आलम ने फोटोग्राफर नहीं बदला। इसी पर फोटोग्राफरों और गाइड के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद ताज से बाहर निकलने पर जिस फोटोग्राफर राजू राठौर से फोटो खिंचवाए थे।

उससे भी गाइड असद आलम ने 100 की जगह 20 फोटो ही लिए तो उसके साथ भी झगड़ा हो गया। इसी के बाद गाइड आलम अमेरिकी पर्यटक को लेकर पर्यटन थाने पहुंचा और फोटोग्राफरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

दोपहर में भारतीय पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने भी पर्यटन थाने में गाइड के खिलाफ कमीशनखोरी की शिकायत की। पर्यटन थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गाइड और फोटोग्राफरों के बीच समझौता हो गया है।

इस मामले में ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि गाइड असद आलम को शाम छह बजे बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। उसके लाइसेंस की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed