फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over taking photo of foreign tourist two photographers clashed with each other

Taj Mahal: विदेशी सैलानी की फोटो खींचने पर विवाद, आपस में ही भिड़े दो फोटोग्राफर

Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

विदेशी सैलानियों की फोटो खींचने को लेकर ताजमहल पर दो फोटोग्राफर्स आपस में भिड़ गए। किसी ने ये वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Dispute over taking photo of foreign tourist two photographers clashed with each other
आपस में ही भिड़े दो फोटोग्राफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में मंगलवार को विदेशी सैलानियों की फोटो खींचने को लेकर दो फोटोग्राफर्स आपस में भिड़ गए। फोटो खींचने को लेकर हुई तू-तू मैं-मैं के चलते आसपास भी़ड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान किसी पर्यटक ने लड़ते हुए फोटोग्राफरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग घटनाक्रम की जांच कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


विश्वदाय स्मारक ताजमहल में हर रोज हजारों की संख्या में विदेशी सैलानी घूमने आते हैं। ज्यादातर विदेशी सैलानी गाइड और फोटोग्राफर की बुकिंग पहले ही कर लेते हैं। वहीं तमाम पर्यटक ताजमहल आने के बाद गाइड और फोटोग्राफर का चयन करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही विदेशी सैलानियों का एक दल दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल पहुंचा। दल में महिला और पुरुष मिलाकर करीब एक दर्जन सदस्य थे। ताजमहल फोरकोर्ट पर परंपरागत परिधान में सैलानियों को देखते ही दो फोटोग्राफर उनपर अपना-अपना दावा पेश करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। बाद में साथी फोटोग्राफर्स ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। इस दौरान सैलानी थोड़े सहमे से नजर आए और दोनों ही फोटोग्राफर्स से फोटो खिंचवाने के बजाए आगे की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को करते हैं परेशान
पूर्व में ताजमहल में फोटोग्राफी के लिए नंबर सिस्टम चलता था। उसमें कई बार पुराने फोटोग्राफर्स पर अच्छे क्लाइंट हथियाने का आरोप लगता था। वर्तमान में कुछ फोटोग्राफर्स के गाइड सेट हैं तो कुछ व्यक्तिगत रूप से सैलानियों से वार्ता कर फोटो खींचते हैं।

अभी तक पहचान नहीं
झगड़ने वाले फोटोग्राफर्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोषी फोटोग्राफर्स की पहचान करा कार्रवाई की जाएगी। - प्रिंस वाजपेई, सहायक संरक्षण ताज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed