फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute over parking of vehicles by outsiders in front of house at Bharatpur House On Diwali in Agra

Agra: भरतपुर हाउस में हो रहा है जुआ,  शहर की पॉश कॉलोनी में शिकायत पर पहुंची पुलिस तो मामला निकला कुछ और...

Wed, 26 Oct 2022 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:29 AM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दिवाली मेले में लोग आए थे। घरों के आगे अपने वाहन खड़े कर गए थे। इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही थी।
 

विज्ञापन
dispute over parking of vehicles by outsiders in front of house at Bharatpur House On Diwali in Agra
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर शहर की पॉश कॉलोनी भरतपुर हाउस में कोठियों के आगे बाहरी लोगों के गाड़ियां खड़ी करने पर विवाद हो गया। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। कॉलोनी के लोगों से पूछताछ की। मामला जुआ का नहीं निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दिवाली मेले में लोग आए थे। घरों के आगे अपने वाहन खड़े कर गए थे। इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन


भरतपुर हाउस के रहने वाले व्यापारी सर्व प्रकाश कपूर ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वो कॉलोनी में आए तो खंदारी मार्ग से लेकर कॉलोनी के अंदर तक वाहनों की लाइन लगी थी। कॉलोनी में जितने घर थे, उनसे दोगुनी संख्या में वाहन आ गए थे। कुछ कोठियों में बाहरी लोग आए थे। आरोप लगाया कि जुआ कराया जा रहा था। पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की पीआरवी पहुंचीं। वाहनों के चालान काटने की कहने लगीं। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया। तब थाने की पुलिस पहुंची लेकिन खानापूर्ति करके चली गई। उन्होंने थाना हरीपर्वत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि जुआ होने की सूचना पर जांच की गई थी। कॉलोनी में दिवाली मेला चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग आए थे। उन्होंने अपने वाहन कई कोठियों के आगे खड़े कर दिए। इससे निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा। लोगों के वाहनों को हटवा दिया गया। जुए की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में कैसे निकलें

व्यापारी का कहना था कि कॉलोनी में बाहरी लोगों के वाहन खड़ा करने से परेशानी होती है। कुछ घरों में पार्टी चलती हैं। उनका बेटा डॉक्टर है। उसे आपात स्थिति में जान पड़ जाए तो वाहन निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed