फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute over dumping garbage in Mainpuri Young man dies after being shot

UP: कूड़ा डालने को लेकर विवाद... गोली लगने से युवक की मौत; सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और बेटों पर फायरिंग का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 11:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute over dumping garbage in Mainpuri Young man dies after being shot
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
मैनपुरी के गांव जगरूपपुर में शनिवार सुबह कूड़ा डालने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और पुत्रों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी भाग गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर थे, तभी पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के परिजन उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे, इसका विरोध किया तो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव और उनके पुत्र गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, आरोपियों ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गांव निवासी प्रमोद के पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्रों के साथ भाग गया। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed