फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute of Man and police Infront of Thana Viral Video Mainpuri News

झगड़े में हुए समझौते के बाद सिपाही-होमगार्ड छीनने लगे युवक से रुपये, चौकी के बाहर हुआ हंगामा

Mon, 04 Nov 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute of Man and police Infront of Thana Viral Video Mainpuri News
थाने के सामने युवक के साथ सिपाही और होमगार्ड - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
कुसमरा थाना क्षेत्र के एलाऊ के गांव इलाबांस में रविवार दोपहर पुलिस जब एक युवक को चौकी पर ले जाने लगी तो वह नोकझोंक करने लगा। काफी देर तक पुलिस और होमगार्ड के जवान से खींचतान होती रही। युवक ने रुपये छीनने का आरोप भी लगाया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली से भी ज्यादा खतरनाक है आगरा की हवा, यहां 80 फीसदी मौतों का कारण वायु प्रदूषण
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अटीया निवासी सत्येंद्र कुमार का गांव में किसी महिला से झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थाने में पहुंची महिला बोली...पति छूट जाए, लेकिन मोबाइल नहीं छोडूंगी, जानिये आखिर क्या थी वजह

इसके बाद जब युवक बाहर आया तो एक सिपाही और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसे खींचकर चौकी पर ले जाने लगे, तो युवक भी जिद पर अड़ गया। काफी देर तक होमगार्ड, सिपाही व युवक के बीच खींचतान होती रही। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उक्त घटना का वीडियो बना लिया। 
 

युवक ने कर्मियों पर 10 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया। कहा कि दोपहर दो हजार रुपये मांगे जा रहे थे। जब मना किया तो जेब से 10 हजार रपये निकाल लिए। चौकी के बाहर हो रहे हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें: 'आंतरिक वेदना' लेकर बिहार लौटे लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप, जाने से पहले बयां किया 'दर्द'

इस संबंध में जब चौकी इंचार्ज कुसुमरा रूपेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, रुपये छीनने का आरोप गलत है। फिर भी होमगार्ड व सिपाही की शिकायत प्रभारी निरीक्षक से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed