{"_id":"614ad62a57f1b931264945e3","slug":"dispute-in-two-groups-after-minor-girl-molesting-police-flag-march-in-village-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव का माहौल, पुलिस ने गांव को छावनी में किया तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव का माहौल, पुलिस ने गांव को छावनी में किया तब्दील
Wed, 22 Sep 2021 12:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:37 PM IST
सार
गांव में तनाव देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवानों समेत पीएसी भी तैनात कर दी गई है। बुधवार सुबह एसडीएम विकास गुप्ता, थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे और फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
आगरा: गांव में फ्लैग मार्च करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम घर से भूसा लेने गई युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक के दूसरे समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव हो गया। इसे देखते हुए शाम से ही पुलिस फोर्स गांव में डटा है। बुधवार की सुबह एसडीएम और सीओ ने पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
खंदौली के थानाध्यक्ष अवधेश गौतम के मुताबिक गांव की 18 वर्षीय युवती मंगलवार की शाम पुराने घर से भूसा लाने गई थी। उसका आरोप है कि गांव निवासी अनुज वहां पहुंच गया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवती ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए शाम से ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल रखा है। बुधवार की सुबह एसडीएम विकल गुप्ता, सीओ रवि कुमार पीएसी लेकर गांव पहुंचे और फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो साल पहले भी हुआ था बवाल
इसी गांव में दो साल पहले भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण की घटना के कारण सांप्रदायिक बवाल हुआ था। आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी। उसी घटना के मद्देनजर इस बार गांव में तत्काल फोर्स तैनात कर दी गई है। अफसरों ने भी गांव पहुंचकर लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
संबंधित खबर
आगराः सैमरा गांव में भारी बवाल, पुलिस के सामने ही फूंकी गईं दुकानें, आरोपी गांव छोड़कर गए