फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute in Primary School Between Principal and Pradhan Pati Tundla

विद्यालय में भिड़े प्रधानपति व प्रधानाध्यापिका, सहम गए मासूम बच्चे, थाने पहुंचा मामला

Wed, 05 Feb 2020 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Primary School Between Principal and Pradhan Pati Tundla
थाने पहुंचा मामला - फोटो : अमर उजाला
टूंडला के लाइनपार क्षेत्र के नगला रति स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका व प्रधानपति के बीच जमकर मारपीट हुई। प्रधानाध्यापिका ने छेड़छाड़ व चेन लूटने की व प्रधानपति ने मारपीट की पुलिस में तहरीर दी है। मारपीट में प्रधानपति के चोट आई है। शिक्षिका ने छेड़छाड़ व चेन लूटने का आरोप लगाया है। प्रधानपति ने मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
मंगलवार सुबह 11 बजे करीब नगला रति के  प्राथमिक विद्यालय में फोटो खींचने को लेकर बच्चों के सामने ही शिक्षक व प्रधानपति के बीच तकरार हो गई। थोड़ी ही देर में गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गई। इससे बच्चे दहशत में आ गए, रोने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे वह कायाकल्प कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में फोटो खींच रही थी। तभी वहां प्रधानपति कुलदीप सिंह, रूधऊ मुस्तकिल के प्रधानपति डब्बू, संजय सिंह, गुड्डू, अमूलचंद्र व अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गए। उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए फोन व सोने की चेन छीन ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जा रही है। न देने पर घटना को अंजाम दिया गया। प्रधानपत्नी होने के बावजूद उक्त व्यक्ति विद्यालय आकर शिक्षण कार्य चेक करता है।

इधर प्रधानपति कुलदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला रति का आरोप है कि वह उनकी पत्नी कमलेश कुमारी प्राथमिक विद्यालय नगला रति में कायाकल्प कार्यक्रम को लेकर विद्यालय गई थी। वह अपने साथी रूधऊ मुस्तकिल के प्रधानपति शाबिर अली के साथ पत्नी को देखने विद्यालय पहुंच गए।

उनके देखकर प्रधानाध्यापिका भड़क गई। गाली -गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। उनके साथियों ने उन्हें बचाया। 
चार्ज थाना प्रभारी प्रभाकर सागर का कहना है कि दोनों पक्षों को पीली पर्ची दे दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed