फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Family After Changed Fuse Bulb Brother Gun Fire Two Injury

आगरा: फ्यूज बल्ब बदलने के विवाद में बड़े भाई और भतीजे को मारी गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया छोटा भाई

Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

एक मामूली सा झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेगा ये किसी ने सोचा नहीं था। दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। 
 

विज्ञापन
Dispute In Family After Changed Fuse Bulb Brother Gun Fire Two Injury
थाना जगदीशपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना जगदीशपुरा के नगला अजीता में आनंद पाराशर (50) और उनके बेटे विकास (29) को मंगलवार रात को गोली मार दी गई। इसका आरोप आनंद के छोटे भाई चंद्र कुमार पाराशर पर है। विवाद घर में लगे फ्यूज बल्ब को बदलने को लेकर हुआ। मारपीट के बाद छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए, जिसमें बड़ा भाई-उनका पुत्र घायल हो गए।

विज्ञापन

एक ही मकान में रहते हैं 
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आनंद पाराशर और चंद्र प्रकाश एक ही मकान में रहते हैं। घर की पहली मंजिल पर आनंद रहते हैं, जबकि भूतल पर चंद्र कुमार पाराशर। मंगलवार रात तकरीबन नौ बजे दोनों भाइयों में बल्ब बदलने को लेकर विवाद हुआ। आनंद का कहना था कि वे हर बार खराब बल्ब बदलते हैं। उन्होंने छोटे भाई से बल्ब बदलने के लिए कहा। उन्होंने बल्ब बदलने से मना कर दिया। उनमें विवाद के दौरान मारपीट हुई।
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक ले आया भाई 
आनंद का आरोप है कि छोटा भाई लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। उसने दो फायर कर दिए, जिसमें उनके छर्रे लग गए, जबकि बेटे विकास को सिर में गोली लगी। दोनों घायल हो गए। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के बाद करेगी कार्रवाई
सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में चंद्र कुमार ने बताया कि बल्ब बदलने को लेकर हुए विवाद के दौरान बड़े भाई और भतीजे ने उनके बेटे को पीट दिया था। इस पर ही विवाद ज्यादा बढ़ गया। चंद्र कुमार अधिवक्ता हैं।
UP Election 2022: भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, जानिए कौन कितना पढ़ा-लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed